UK: पवन हंस की दून-अल्मोड़ा-पंतनगर हेली सेवा 15 दिनों से ठप, कम विजिबिलिटी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किल
पवन हंस की देहरादून-अल्मोड़ा-पंतनगर हेलीकॉप्टर सेवा पिछले 15 दिनों से बंद है। लगातार खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून से पंतनगर वाया अल्मोड़ा संचालित पवन हंस की हेलीकॉप्टर सेवा पिछले 15 दिनों से खराब मौसम के चलते बंद पड़ी है। लगातार खराब मौसम और इस दौरान कम दृश्यता के चलते सुरक्षा कारणों से उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से अन्य जिलों को जोड़ने के लिए लगभग तीन माह पूर्व हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से यात्रियों में खासा उत्साह था लेकिन लगातार उड़ानें प्रभावित होने से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। पहले तो दून में मौसम खराब हो तो वहीं से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भरता है। यदि वहां से उड़ान भर भी ली तो अल्मोड़ा में उतरना मुश्किल होता है। उतर भी गया तो फिर उड़ान भरना मुश्किल और उसके बाद पंतनगर में विजिबिलिटी पर निर्भर है कि वह यहां के लिए उड़ान भरे या वापस देहरादून लौट जाए। आलम यह है कि पिछले 15 दिन में केवल एक बार हेलीकॉप्टर ने देहरादून से तो उड़ान भरी और अल्मोड़ा तक पहुंचा भी मगर पंतनगर में विजिबिलिटी कम होने के चलते वापस दून लौट गया। इस अनियमित हेली सेवा से खासकर अल्मोड़ा, नैनीताल और देहरादून जाने वाले यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
लगातार खराब मौसम के कारण उड़ानों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। जैसे ही मौसम पूरी तरह सामान्य होगा, हेलीकॉप्टर सेवा फिर से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए मौसम अनुकूल होने पर ही उड़ानें संचालित की जाएंगी। -रनेन्द्र देउरी, प्रबंधक, पवन हंस लिमिटेड