{"_id":"6945a909c6b81eba2602e68a","slug":"fog-blankets-the-terai-region-leaving-people-shivering-as-the-mercury-plummets-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-136629-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में कोहरे की चादर, पारा गिरने से ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में कोहरे की चादर, पारा गिरने से ठिठुरते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/खटीमा। काशीपुर और खटीमा में शुक्रवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग घरों से कम ही निकले। इस दौरान वाहन चालकों को लाइट का सहारा लेना पड़ा। धुंध के चलते सड़काें पर दृश्यता 10 मीटर के आसपास रही।
काशीपुर में सुबह से ही घना कोहरा छा गया जो दिन भर रहा। इसके चलते खासतौर पर नेशनल हाईवे 309 और मुख्य सड़कों पर परेशानी अधिक देखी गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई। सुबह अधिकांश वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चले। कुछ स्थानों पर दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलानी पड़ी। काशीपुर में सुबह अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
खटीमा क्षेत्र में भी तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक धुंध रहने से वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कोहरे के कारण रोडवेज बसों की रफ्तार थम गईं। एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी विलंब से पहुंचीं। कड़ाके की ठंड के चलते सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आए। नगर पालिका ने शाम को अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी थी। ईओ प्रियंका आर्य ने बताया कि अलाव जलाने के लिए जलौनी लकड़ियों का टेंडर खुल गया है। अब चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
इधर, मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी इसी तरह कोहरा रह सकता है।
बाजपुर और केलाखेड़ा में जलाए 27 स्थानों पर अलाव
बाजपुर/केलाखेड़ा। क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीत लहर के चलते नागरिकों को राहत देने के लिए बाजपुर और केलाखेड़ा नगरीय क्षेत्र में 27 चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक, हल्द्वानी बस स्टैंड, चकरपुर मोड़, गुरुद्वारा साहिब के सामने, इंटर कॉलेज गेट के सामने, सरकारी अस्पताल स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। केलाखेड़ा नगर पंचायत ईओ नौशाद हसीन ने बताया कि शुक्रवार को थाने के सामने, मंसूर नगर चौराहा, फिदानगर चौराहा, अस्पताल चौराहा, रत्नामडैया चौराहा आदि 21 स्थान पर अलाव जलाए गए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X