सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Government hospital has become a referral center for patients

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए बना है रेफरल सेंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Government hospital has become a referral center for patients
विज्ञापन
काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। रविवार को अलका पाल ने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मरीजों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।सरकारने काशीपुर के सरकारी अस्पताल में 200 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ह्रदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, चर्म रोग विशेषज्ञ आदि की कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। जहां मरीजों की आर्थिक रूप से कमर टूट जाती है। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष ने सरकार से अस्पताल का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed