{"_id":"6a25aa1c199da7fcab0ebab3","slug":"two-days-fixed-for-gynecologist-in-chc-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-144131-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए दो दिन निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए दो दिन निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक दो दिन सेवाएं देंगी। सोमवार और शुक्रवार का दिन इनके लिए निर्धारित किया गया है। काशीपुर की डाॅ. नेहा चौहान पिछले दिनों सीएचसी से अपनी सेवाएं छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए सीएचसी के सीएमएस डाॅ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने सीएमओ की सहमति पर नगर निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. जीतू गहलोत से वार्ता के बाद उनके दो दिन निर्धारित किए हैं। सीएमएस ने बताया कि डाॅ. जीतू सोमवार और शुक्रवार के दिन सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक ओपीडी में सेवा देंगी। संवाद
Trending Videos