{"_id":"6a25a62beb46cf22dc0617f1","slug":"women-did-what-the-police-could-not-destroying-illegal-liquor-distilleries-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-142600-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जो पुलिस न कर सकी वह महिलाओं ने किया, शराब की अवैध भट्ठियों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जो पुलिस न कर सकी वह महिलाओं ने किया, शराब की अवैध भट्ठियों को तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गूलरभोज। क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबार से परेशान महिलाओं ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए शराब माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता से नाराज महिलाएं तीन दिन से लगातार छापा मार रही हैं। महिलाएं अब तक बड़ी मात्रा में अवैध शराब और हजारों लीटर लहन नष्ट कर अवैध भट्ठियों को तोड़ चुकी हैं। उनकी इस कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं जिन पर लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
ग्राम सभा कोपा के तहत हरिपुरा जलाशय पार पीपल पड़ाव जंगल के किनारे बसे कई गांवों में लंबे समय से कच्ची शराब का अवैध कारोबार संचालित हो रहा था। इस कारोबार से क्षेत्र के कई परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। शराब के सेवन से घरेलू कलह, आर्थिक तंगी और सामाजिक समस्याएं लगातार बढ़ रही थीं। इन परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर महिलाओं ने संगठित होने का फैसला किया।
उन्होंने नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों के साथ विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। महिलाओं ने कच्ची शराब बनाने की अवैध भट्ठियों पर छापा मारा और वहां शराब और लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी महिलाओं को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
--
महिलाओं की कार्रवाई को मिला जन समर्थन
महिलाओं ने एकजुट होकर शराब माफिया के ठिकानों पर धावा बोला। इस अभियान के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोग महिलाओं के साहस की खूब तारीफ कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में स्थायी हस्तक्षेप की अपील की है। संवाद

Trending Videos