सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Village head accused of neglecting development works

Udham Singh Nagar News: ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Village head accused of neglecting development works
बाजपुर के गांव बेरिया दौलत में प्रधान के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर प्रदर्शन जताया। आरोप है कि ग्राम पंचायत खाते से दो वाटर कूलर के लिए धनराशि निकाली गई जबकि एक ही वाटर कूलर लगाया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान से इस्तीफा देने की मांग भी की।

रविवार को युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री हरभजन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। ग्रामीणों ने प्रधान पर गांव के विकास कार्यों की अनदेखी और ग्रामीणों की समस्याएं नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला महामंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि गांव के मुख्य चौक पर लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब है। शिकायत करने पर भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नाली निर्माण में बौर नदी से अवैध उप खनिज का प्रयोग किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च और अप्रैल में वाटर कूलर लगवाने के नाम पर दो लाख से अधिक धनराशि ग्राम पंचायत के खाते से निकाली गई लेकिन एक ही वाटर कूलर लगाया गया है। जरूरतमंदों के लिए बुक्सा परिषद भवन का ताला नहीं खोला जाता है जिससे ग्रामीण परेशान रहते हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रधान के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करने की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

वहां कृपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, सुभाष सिंह, मंजीत सिंह, निरवैल सिंह, निशान सिंह, जिगर सिंह, रोहित तुली, कुलविंदर सिंह, मंगत सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि थे। इधर, ग्राम प्रधान रामचंदर ने बताया कि योजनाएं शासन स्तर पर बनाई जाती हैं। नियमानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed