{"_id":"6a25aa262b1492a09209acd3","slug":"the-broken-security-wall-of-rob-will-be-repaired-today-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-144134-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आरओबी की टूटी सुरक्षा दीवार आज होगी ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आरओबी की टूटी सुरक्षा दीवार आज होगी ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर में आरओबी की टूटी दीवार के आसपास लगाई गई बैरिकेडिंग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। आरओबी की टूटी सुरक्षा दीवार का तहसीलदार व एनएच के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोमवार के क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।बीते शुक्रवार देर रात महाराणा प्रताप चौक पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से आरओबी की सुरक्षा दीवार टूट गई थी। जब इस घटना की शनिवार को अधिकारियों को जानकारी मिली। तहसीलदार पंकज चंदोला ने शनिवार की देर शाम स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार ने टूटी सुरक्षा दीवार के पास बैरिकेडिंग व बल्लियों को लगवा कर टूटे स्थान को सुरक्षित कराया।
उधर, एनएच के एई मनोज भट्ट ने बताया रविवार को विभागीय टीम ने आरओबी पर टूटी सुरक्षा दीवार का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान टूटे हिस्से की बीते दिन प्रशासन ने बैरिकेडिंग करा दी थी। अब सोमवार को टूुटे हिस्से को बनाने के लिए पहले शटरिंग का कार्य होगा। इसके बाद टूटे हिस्से का ठीक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कार्य के दौरान टूटे हिस्से की साइड के आरओबी के नीचे महाराणा प्रताप चौक का कुछ हिस्सा आवागमन के लिए बंद करा दिया जाएगा।
Trending Videos