{"_id":"69b9a4bc0016ca828e01a47b","slug":"keep-a-close-watch-on-fire-incidents-poisoning-pickpockets-and-chain-snatching-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-140452-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अग्निकांड, जहरखुरानी, जेबकतरों, चेन स्नेचिंग पर रखें पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अग्निकांड, जहरखुरानी, जेबकतरों, चेन स्नेचिंग पर रखें पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीापुर। मेला प्रबंध समिति की बैठक में मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने कहा कि मां बाल सुंदरी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। साथ ही मेला क्षेत्र में अग्निकांड, जहरखुरानी, जेबकतरों, चेन स्नेचिंग वालों पर पैनी नजर रखी जाए।
चैती मेला परिसर में मंगलवार सुबह मेला प्रबंध समिति की बैठक में मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार 32 कैमरे मंदिर परिसर में लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मेला परिसर में 110 कैमरें लगाने के साथ ही पार्किंग में होने वाले विवाद से निपटने के लिए वाइस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। ताकि जो दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
मेला मजिस्ट्रेट ने बीते वर्ष हुए अग्निकांड पर फायर कर्मियों को निर्देश दिए इस वर्ष कड़े और सुरक्षात्मक उपाय कराए जाए। सभी दुकानों पर आग बुझाने के उपकरण, पानी व रेत होना चाहिए।
वहीं, नगर निगम की एसएनए शालिनी नेगी को मेला परिसर में 24 घंटे में तीन बार सफाई और मंदिर परिसर में नियमित सफाई के निर्देश दिए। दिन में कई बार पानी का छिड़काव कराने के लिए कहा।
मेला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मेले के दाैरान द्रोणासागर के पीछे से आने वाला रास्ता बंद रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। मुख्य मार्ग व मंदिर परिसर में हाई माक्स लाइटें लगाई जाएंगी। सिंचाई विभाग को शीघ्र महादेव नहर सफाई व पानी छोड़ने के निर्देश दिए।
यहां पर तहसीलदार पंकज चंदोला, मुख्य पंडा पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, सहायक पंडा पंडा मनोज अग्निहोत्री, आईटीआई कोतवाली प्रभारी, यातायात इंस्पेक्टर नीरज कुमार, असिसटेंट कमिश्वर जीएसटी राहुल सिंह, अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह, पार्षद अनिल कुमार आदि थे।
Trending Videos