{"_id":"6a71ac9928a90e24c405d4fc","slug":"leopard-spotted-roaming-in-river-crest-colony-pantnagar-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर: रिवर क्रेस्ट कॉलोनी में तेंदुआ घूमता दिखा, लोगों में फैली दहशत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर: रिवर क्रेस्ट कॉलोनी में तेंदुआ घूमता दिखा, लोगों में फैली दहशत, वीडियो वायरल
Tue, 04 Aug 2026 02:41 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:41 PM IST
सार
पंतनगर के सिडकुल क्षेत्र स्थित रिवर क्रेस्ट कॉलोनी में सोमवार देर रात एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंतनगर स्थित सिडकुल क्षेत्र की रिवर क्रेस्ट कॉलोनी में सोमवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। डाबर कंपनी के निकट स्थित कॉलोनी के आसपास तेंदुए के घूमने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने तेंदुए का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी। लोगों का कहना है कि जंगल से सटे होने के कारण क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ रही है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन