{"_id":"6a70e89607aad705910a31f7","slug":"more-than-1500-people-availed-the-benefits-of-various-schemes-at-the-multi-purpose-camp-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-145228-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बहुउद्देशीय शिविर में 1500 से अधिक लोगों ने लिया योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बहुउद्देशीय शिविर में 1500 से अधिक लोगों ने लिया योजनाओं का लाभ
Tue, 04 Aug 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर के बहुउद्देशीय शिविर में मौजूद अतिथि न्यायाधीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 1500 से अधिक लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी मुख्य अतिथि रहे। उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश राकेश थपलियाल, आलोक मेहरा और प्राधिकरण के प्रदीप मनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविरों का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर आमजन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही पात्र लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने, विधिक जागरूकता बढ़ाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय व जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता स्टॉल पर पैरा लीगल वालंटियर्स ने लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार और विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी।
जरूरतमंदों को साइकिल, व्हीलचेयर और स्टडी टेबल बांटे
शिविर में केवीएस प्रीमियर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को 15 साइकिल और पांच दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित कीं। सार्थक फ्यूचर फाउंडेशन ने बाजपुर के एसटीएम स्कूल को कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराया। न्याय दर्पण सोशल जस्टिस एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 50 स्टडी टेबल और श्रवण एवं वाणी बाधित आठ बच्चों को सुनने की मशीन दी गई।
इसके अलावा 10 श्रमिकों को लेबर किट और 11 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम के तहत चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 27 लोगों को लाभान्वित किया गया जबकि 115 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए।