फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers stage protest against restaurant being vandalised for asking for bill in kashipur

काशीपुर में रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा: बकाया बिल मांगने पर कर्मचारियों को पीटा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 12:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: Heera Updated Tue, 04 Aug 2026 12:25 PM IST
सार

कुंडेश्वरी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक रेस्टोरेंट में बकाया बिल मांगने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में आया और तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Villagers stage protest against restaurant being vandalised for asking for bill in kashipur
बिल मांगने पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में ग्रामीणों नें किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक रेस्टोरेंट में बकाया बिल मांगने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में आया और तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट स्वामी मनोज लखेड़ा ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ढकिया निवासी कबलजीत सिंह पिछले एक महीने से उनके रेस्टोरेंट पर खाना खा रहा था। उसका करीब 22-23 हजार रुपये का बिल हो गया था। इसमें से उसने सिर्फ पांच हजार रुपये दिए थे। मनोज लखेड़ा का आरोप है कि जब उन्होंने बाकी पैसे मांगे तो कबलजीत सिंह गुस्सा हो गया। वह 7-8 लड़कों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा। पहले उसने कर्मी दीपक के साथ गाली-गलौज की और उसमें जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। विरोध करने पर दीपक और सुमित रौतेला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमलावरों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कुंडेश्वरी बाजार बंद कराया और जुलूस निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी का भी घेराव किया।  पुलिस का कहना है कि मनोज लखेड़ा की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed