{"_id":"6a71b3bda1ce4309a0006df9","slug":"police-arrested-four-accused-in-the-gadarpur-firing-case-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर फायरिंग कांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचा और स्कॉर्पियो बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर फायरिंग कांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचा और स्कॉर्पियो बरामद
Tue, 04 Aug 2026 03:11 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:11 PM IST
सार
गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के कारण हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से .32 बोर पिस्टल, 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
गदरपुर फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर पिस्टल, 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 26 जुलाई को सरदार नगर अंडरपास कट के पास पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने सहजपाल सिंह और उसके साथियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसमें गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर में गोली लगी थी, जबकि दो अन्य लोग मारपीट में घायल हुए थे। मामले में गदरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर छह नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।
विज्ञापन
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरिपुरा जलाशय के पास से राजवीर सिंह विर्क, आकाशदीप सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ मनी और सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन