सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways employees did not get salary for two months, threatened to protest

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मियों को नहीं मिला दो माह का वेतन, आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees did not get salary for two months, threatened to protest
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज के कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी संगठन ने समय पर वेतन नहीं मिलने के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos




मार्च का आधा महीना बीतने के बाद भी फरवरी तो छोड़िये जनवरी का भी वेतन रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिला है। इसे लेकर रोडवेज कर्मयारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि निगम के संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को इस महीने के पहले सप्ताह में जनवरी का वेतन दिया गया।

नियमित कर्मियों को अब तक जनवरी का वेतन नहीं मिला है। हाल-फिलहाल फरवरी का वेतन मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कहा कि पिछले दो वर्ष से कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संगठन ने निगम के मंडलीय प्रबंधक को जनवरी और फरवरी के वेतन के भुगतान के लिए 22 मार्च तक का समय दिया है। उक्त अवधि तक सभी श्रेणी के कर्मचारियों को दोनों महीने का वेतन नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।



...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed