{"_id":"69baf84c57bd9938ac0a7bab","slug":"smuggler-arrested-with-12225-grams-of-smack-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138659-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 122.25 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 122.25 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। कुमाऊं के विशेष अभियान कार्य बल (एसओटीएफ) और किच्छा पुलिस ने 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य थानों से भी आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
लालपुर क्षेत्र में गुरुद्वारे वाली गली के पास चौकी लालपुर पुलिस और एसओटीएफ की टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को तलाशी ली गई। उसके पास से 122.25 ग्राम स्मैक मिला। आरोपी ने अपना नाम संतोक सिंह (42) निवासी लालपुर, किच्छा बताया। उसके खिलाफ थाना किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी पहले भी सितंबर 2025 में स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद वह दोबारा तस्करी के कारोबार में सक्रिय हो गया था।
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने लोगों से अपील की कि वह जहां कहीं भी नशे के कारोबारी को देखें उसकी सूचना पुलिस को दें।
6.60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
जसपुर। पुलिस ने 6.60 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मोहल्ला नईबस्ती निवासी नौशाद उर्फ सुल्ला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उसके पास से स्मैक मिला। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। जो हिस्ट्रीशीटर इरशाद उर्फ पिंटू से स्मैक खरीद कर बेचता था।
Trending Videos