सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The yellow paw also fell on the last encroachment of the roadways depot.

Udham Singh Nagar News: रोडवेज डिपो के आखिरी अतिक्रमण पर भी चला पीला पंजा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The yellow paw also fell on the last encroachment of the roadways depot.
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो परिसर पर किए गए आखिरी अतिक्रमण को भी परिवहन निगम ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में ढहा दिया। परिवहन निगम की भूमि में किए गए 12 कब्जों में से 11 पूर्व में ढहा दिए गए थे।
Trending Videos

शनिवार को निगम के आला अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को ढहा दिया। रोडवेज डिपो की जमीन पर कई दशक पहले 12 लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के भवन बना दिए थे। डेढ़ दशक पहले परिवहन निगम के नोटिस जारी करने पर अतिक्रमण करने वाले लोगों ने उच्च न्यायालय में अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट से मामला खारिज होने पर परिवहन निगम ने 10 अतिक्रमण बीते वर्ष मार्च में ढहा दिए थे। रोडवेज डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि दो लोगों ने निचली अदालत में अपील की थी। इसमें से एक मामला निचली अदालत से खारिज होने के बाद बीते अप्रैल में निर्माण ढहा दिया था।
निचली अदालत से आखिरी मामले का निस्तारण होने के बाद शनिवार को वह अतिक्रमण भी जेसीबी लगाकर ढहा दिया गया। अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित को मकान से सामान निकालने का मौका दिया गया।
मौके पर परिवहन निगम की मंडलीय प्रबंधक (संचालन) पूजा जोशी, हल्द्वानी डिपो के एजीएम (सहायक महाप्रबंधक) संजय पांडेय, काठगोदाम डिपो के एजीएम गणेश पंत, एजीएम कार्मिक मनोज दुर्गापाल मौजूद थे।
रोडवेज कर्मियों ने ही किया था अतिक्रमण
रोडवेज डिपो परिसर में अतिक्रमण बाहरी व्यक्तियों ने नहीं, निगम के ही कर्मियों ने किए थे। फोरमैन आवास परिसर में कब्जा पर मकान बना लिए थे। अतिक्रमण राज्य बनने से पहले से किया जाने लगा था। निगम की करीब एक बीघा जमीन में कब्जा हुआ था। अतिक्रमण के मामले में निगम ने दो कर्मियों को बर्खास्त भी किया था।
आईएसबीटी निर्माण में बना था बाधक
डिपो परिसर को आईएसबीटी टर्मिनल में तब्दील किया जा रहा है। इसके तहत कार्यशाला और नए बस अड्डे का भवन बन चुका है। परिसर में प्रवेश और निकासी द्वार, पेट्रोल पंप आदि का निर्माण होना है। इसमें अतिक्रमण बाधा बन गया था। निर्माण एजेंसी ने जमीन उपलब्ध न होने के कारण शेष कार्य रोक दिया था। जिस स्थान से पक्के निर्माण ढहाए गए हैं। वहां निगम का पेट्रोल पंप का निर्माण होना है। अब आईएसबीटी टर्मिनल के अवशेष कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed