{"_id":"69d3b3592c6d178e8800d708","slug":"all-india-police-water-sports-competition-to-be-held-from-8th-in-koti-colony-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1018-118248-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कोटीकॉलोनी में आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कोटीकॉलोनी में आठ से
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में पहली बार आयोजित किए जा रहे हैं पुलिस वाटर स्पोर्ट्स : आईजी
नई टिहरी। इंडो-तिब्बत बाॅर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से टिहरी बांध की झील कोटीकॉलोनी में आठ अप्रैल से पांच दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग प्रतियोगिता महिला और पुरुष वर्ग के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर की 19 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
महानिरीक्षक (आईजी) आईटीबीपी मनु महाराज ने कोटीकॉलोनी स्थित आईटीबीपी कैंप में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की आईटीबीपी ने टिहरी बांध की झील में 25वां वाटर स्पोर्ट्स के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। आठ से 12 अप्रैल तक चलने वाली प्रतियोगिता में वाटर स्पोर्ट्स के 52 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। महिला और पुरुष वर्ग के बीच होने वाली प्रतियोगिता में कैनोइंग की 18, कयाकिंग की 18 और रोइंग की 16 रेस कराई जाएगी।
इसमें कैनोइंग और कयाकिंग में दो सौ मीटर, पांच सौ मीटर और एक हजार मीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। रोइंग में पांच सौ मीटर और दो हजार मीटर की दौड़ होगी। आईजी ने कहा कि ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से आयोजित की जा रही ऑल इंडिया स्तर की यह प्रतियोगिता उत्तराखंड में पहली बार आयोजित की जा रही है।
इसमें देशभर के विभिन्न राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। 19 टीम में 130 महिलाएं और 310 पुरुष खिलाड़ी शामिल हाेंगे। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल से टीमों का यहां पहुंचना शुरू हो जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 12 अप्रैल को किया जाएगा। इस मौके पर डीआईजी मोहित और डीआईजी सुरेंद्र खत्री आदि मौजूद थे।
Trending Videos