सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police have created 30 sectors for the Gangotri and Yamunotri Yatra routes.

Uttarkashi News: गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा रूट के लिए पुलिस ने बनाए तीस सेक्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 06 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Police have created 30 sectors for the Gangotri and Yamunotri Yatra routes.
यमुनोत्री यात्रा पड़ाव के निरीक्षण के दौरान पुलिस अ​धिकारियों को निर्दे​शित करतीं एसपी कमलेश उप
विज्ञापन
एसपी ने किया यमुनोत्री यात्रा रूट का डामटा से जानकीचट्टी तक निरीक्षण
Trending Videos

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस ने गंगोत्री और यमुनोत्री रूट पर सेक्टर बढ़ाए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने यमुनोत्री यात्रा रूट का डामटा से लेकर जानकीचट्टी तक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही वैकल्पिक मार्ग के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर ठोस योजना तैयार करें।
एसपी ने बताया कि इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा रूट पर चार सेक्टर बढ़ाकर तीस बनाए गए हैं। साथ ही यमुनोत्री यात्रा रूट पर स्यानाचट्टी, फूलचट्टी आदि स्थानों पर पुलिस के लिए फेब्रीकेटेड पुलिस चौकियों का निर्माण किया जा रहा है। यात्रा रूट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड़ नियंत्रण और घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी के रोटेशन सिस्टम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही दोबाटा बायोमीट्रिक केंद्र पर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने विषम परिस्थितियों के बीच यात्रा रूट पर तैनात होने वाले जवानों के ठहरने और रहने खाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार व कस्बा क्षेत्रों में वाहनों को अनावश्यक पार्क न होने देने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करवाएं। इस मौके पर बड़कोट थाना निरीक्षक सुभाष चंद्र, पुरोला थानाध्यक्ष दीपक कठैत, एसएसआई रणवीर सिंह चौहान, यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed