Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Suspicious-death-of-labourer-in-FCI-warehouse-family-questions-on-system
{"_id":"69a034f3a0d16a413d05a218","slug":"suspicious-death-of-labourer-in-fci-warehouse-family-questions-on-system-patna-news-c-1-1-noi1474-3994334-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: FCI गोदाम में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: FCI गोदाम में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 06:25 PM IST
Link Copied
मोकामा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां काम कर रहे एक मजदूर की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद गोदाम परिसर में सन्नाटा छा गया और साथी मजदूरों में गहरा आक्रोश देखा गया। मृतक की पहचान दानापुर के नसीबीगंज निवासी अखिलेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
अचानक मौत से मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर काम के दौरान अचानक गिर पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों में घबराहट फैल गई। सभी लोग स्तब्ध रह गए। थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पहली नजर में मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत प्राकृतिक कारण से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
इस दुखद घटना के बाद मृतक के सहकर्मियों और परिजनों ने मोकामा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मजदूरों का कहना है कि इलाके में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सहकर्मियों का आरोप है कि अस्पताल या प्रशासन की ओर से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस या कोई सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई मदद नहीं मिली तो परिजनों को निजी गाड़ी की व्यवस्था करनी पड़ी। मजदूरों का कहना है कि इतने बड़े औद्योगिक क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा और परिवहन की ऐसी कमी प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता को दिखाती है। घटना के बाद से मजदूरों में नाराजगी बनी हुई है और वे उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।