सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chandigarh ›   Bullet stolen from outside house in Daddu Majra, accused caught on CCTV

डड्डू माजरा में घर के बाहर से बुलेट चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:29 PM IST
Bullet stolen from outside house in Daddu Majra, accused caught on CCTV
चंडीगढ़ में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला डड्डू माजरा कॉलोनी का है, जहां घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को दो युवक देर रात चोरी कर ले गए। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि 27 फरवरी की रात उनका बेटा हेमंत रोज की तरह बुलेट घर के बाहर खड़ी कर सो गया था। रात करीब 1:26 बजे बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनकर हेमंत बाहर निकला तो देखा कि एक युवक बाइक लेकर फरार हो रहा है। उसने शोर मचाया और तुरंत एक्टिवा से पीछा भी किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और बाद में डड्डू माजरा चौकी पुलिस ने भी पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने ई-एफआईआर दर्ज कर ली है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पहले रेकी, फिर अंजाम दी वारदात सीसीटीवी फुटेज में रात 1:23 बजे दो युवक कॉलोनी में कई बार घूमते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरे नहीं ढके थे। एक युवक ने सिर पर टोपी पहन रखी थी, जिसे बाद में उतारकर हाथ में पकड़ लिया। कुछ देर तक रेकी करने के बाद उन्होंने बुलेट स्टार्ट की और मौके से फरार हो गए। जयप्रकाश के अनुसार उन्होंने करीब दो वर्ष पहले 1.40 लाख रुपये में यह बुलेट खरीदी थी। उनका बेटा सेक्टर-11 स्थित कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है और रोजाना इसी बाइक से कॉलेज जाता था। सुरक्षा पर उठे सवाल सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई देने के बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गढ़ी गांव की मिसाल: कभी ट्रक ड्राइवरों का गांव, आज 400 से ज्यादा युवा फौज और प्रशासन में

कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का मामला, 10 साल बाद CBI कोर्ट से 56 आरोपी बरी

राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, चन्नी का बयान आया सामने

जीरा में साहित्य कला पुस्तक मेला

ब्रिगेडियर जेएस अरोरा की चेतावनी: ईरान पर हमला और खामेनेई की मौत से मिडिल ईस्ट अस्थिर हो सकता है

विज्ञापन

ममदोट में मेडिकल कैंप का चौथा दिन

गांव हजारा सिंह वाला के लोगों की मांग सीचेवाल प्रोजेक्ट के तहत कुआं बने

विज्ञापन

अमेरिका-ईरान जंग का असर: दुबई बंद, बठिंडा की कॉलेज प्रिंसिपल परिवार संग फंसीं, मदद की गुहार

होला मोहल्ला के पहले चरण का समापन, कीरतपुर साहिब में डाला श्री अखंड पाठ का भोग

नगर निगम चुनाव से पहले आप में नई ऊर्जा, केजरीवाल-सिसोदिया को राहत से कार्यकर्ताओं में जोश

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

चंडीगढ़ में होली मिलन समारोह, जमकर थिरके उत्तराखंड के लोग

01 Mar 2026

US-Israel attack on Iran: अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई-शारजाह की उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री परेशान

दुबई में परिवार समेत फंसी बठिंडा की प्रिंसिपल

फगवाड़ा में पार्क का गेट गिरने से दो बच्चे घायल

फिरोजपुर में व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला के छप्पड़ की करवाई जा रही सफाई-एसडीएम

इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा चंडीगढ़

01 Mar 2026

Chandigarh: ऐश्वर्या हरिश ने दी भरत नृत्य की प्रस्तुति

01 Mar 2026

बरनाला रैली में राहुल गांधी की सख्त हिदायत, पंजाब कांग्रेस को एकजुट रहने का संदेश

हरियाणा में पुलिस कर्मियों के लिए शगुन योजना 1 अप्रैल से होगी लागू

28 Feb 2026

गुरदासपुर पुलिस हत्या केस: मास्टरमाइंड इंद्रजीत गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर लिंक उजागर

ममदोट में 19 स्कूली बच्चे लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया से पीड़ित, तीस बच्चों को पीलिया

जाट आरक्षण हिंसा: कैप्टन अभिमन्यु कोठी आगजनी केस में 10 साल बाद 56 आरोपी बरी

पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में पंचकूला में पहली बी-लेवल कल्याण गोष्ठी आयोजित

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत पहुंची, 80 किमी/घंटा स्पीड से सफल ट्रायल

ममदोट में पीलिया से पीड़ित बच्चों की संख्या पहुंचीं तीस

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: 9 खाते फ्रीज, 100 करोड़ ट्रांजेक्शन की जांच तेज

सुनील जाखड़ का हमला: केजरीवाल के आंसू मगरमच्छ, AAP सरकार पर भरोसा नहीं

Pathankot: पंजाब में रेलवे विकास को धन की कमी नहीं- रवनीत बिट्टू

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed