{"_id":"69a2cf588a93cb8e160f4689","slug":"video-19-school-children-in-mamdot-suffer-from-leptospirosis-bacteria-30-children-have-jaundice-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में 19 स्कूली बच्चे लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया से पीड़ित, तीस बच्चों को पीलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में 19 स्कूली बच्चे लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया से पीड़ित, तीस बच्चों को पीलिया
ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में स्कूली 19 बच्चें लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया से पीड़ित
ब्लाक ममदोट का सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया की चपेट में आ गया है। सरकारी स्कूल के 19 बच्चों के खून टेस्ट में लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया पाया गया है। जबकि तीस स्कूली बच्चें पीलिया बीमारी से ग्रस्त हैं। दूषित पानी के जरिए स्कूली बच्चें उक्त उक्त बैक्टीरिया का शिकार हुए हैं। फिरोजपुर सिविल सर्जन डॉ राजीव पराशर ने कहा कि शनिवार तक 576 लोगों का चेकअप किया है। 367 के खून टेस्ट किए हैं। 19 स्कूली बच्चों में लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया पाया गया है। गांव की लगभग 3525 जनसंख्या है। घर-घर में मेडिकल टीमें चेकअप कर रही हैं। बारह पानी के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी। ये बीमारी पशुओं के मल मूत्र के जरिए पीने वाले पानी से होती है।
फिरोजपुर एसडीएम ने कहा कि ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में दूषित पानी से बच्चे पीलिया का शिकार हुए हैं। हमने पानी के सैंपल भी लिए हैं। पानी की टंकियों को भी चेक कर रहे हैं ।गांव के छप्पड़ की सफाई करवाई जा रही है। अब हालात सामान्य हैं और धीरे-धीरे बच्चों की बीमारी में सुधार आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।