Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की
{"_id":"69a25aaef32fff9411048bb6","slug":"former-vice-president-jagdeep-dhankhar-visited-baba-mahakal-said-the-equal-system-captivated-me-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4001003-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 09:13 AM IST
Link Copied
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। यहां चांदी द्वार से उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया।
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद जगदीप धनखड़ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतवर्ष में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ रहा है और यह बदलाव हमारी हजारों वर्ष पूर्व की मानसिकता को दर्शाता है। वर्तमान में धार्मिक स्थलों का रखरखाव हो रहा है और इसका विकास किया जा रहा है जो अत्यंत ही सराहनीय कदम है यहां के प्रशासन की सुगमता लग्नशीलता से मैं प्रभावित हुआ हूं। मंदिर में सभी के साथ समानता से व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा- हम अहंकार, घृणा, बदले की भावना और ईर्ष्या से ऊपर उठें तथा जीवन में स्वस्थ और प्रसन्न रहें। मैंने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। मैं किसान परिवार से आता हूं। हमारे किसानों और सेना के जवानों का देश के प्रति त्याग अत्यंत महान है और हम उनके सदैव आभारी रहेंगे। मैं सभी के कल्याण की कामना करता हूं। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा जगदीप धनखड़ का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।