सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Devotees Flock Bhasma Aarti, FIR Filed Against Person Spreading Misleading Video on Temple Prasad

Ujjain News: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर प्रसाद का भ्रामक वीडियो फैलाने वाले पर FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 07:47 AM IST
Ujjain News: Devotees Flock Bhasma Aarti, FIR Filed Against Person Spreading Misleading Video on Temple Prasad
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन मे लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका भस्म रमाकर आकर्षक शृंगार किया गया। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर आज शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। 

पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का त्रिपुंड, चन्द्रमा और बेल पत्र के साथ ही भांग का शृंगार कर बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

आज बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप के दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें: सड़क नहीं तो शादी नहीं: एक गांव ऐसा, जहां आज भी सड़कें नहीं, लोगों का दावा इसी वजह से नहीं हो रही शादियां

भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित किए जाने वाले श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले वीडियो को निराधार बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार वायरल वीडियो में लड्डू टूटे हुए दिखाकर यह प्रचार किया गया कि प्रसाद ग्रहण करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि श्रीअन्न रागी लड्डू रागी आटा (मिलेट), गुड़ और शुद्ध घी से निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं पूर्ण स्वच्छता के साथ तैयार किए जाते हैं। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं।

समिति ने बताया कि वीडियो में जानबूझकर प्रसाद को बिखेरकर दिखाया गया, जबकि उसी वीडियो में अन्य पैकेट में लड्डू व्यवस्थित नजर आ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि वीडियो मंदिर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की मंशा से प्रसारित किया गया।

ज्ञात हो कि दीपोत्सव महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा इस स्वास्थ्यवर्धक श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद का शुभारंभ किया गया था, जिसे श्रद्धालुओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। रागी से बना यह प्रसाद कैल्शियम, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। मंदिर प्रबंध समिति ने वीडियो वायरल करने वाले उज्जैन निवासी रोशन यादव के खिलाफ महाकाल थाना में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Narsinghpur: आचार्यों के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं, नरसिंहपुर में बोले शंकराचार्य सदानंद सरस्वती

27 Feb 2026

हाथरस में रंगभरी एकादशी पर होली की मस्ती

27 Feb 2026

रंगभरनी एकादशी पर अलीगढ़ में निकली श्याम बाबा की निशान यात्रा

27 Feb 2026

अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय मंदिर पर हुई लट्ठमार होली

27 Feb 2026

VIDEO: ठाकुर श्री केशव देव महाराज ने भक्तों के साथ खेली होली

27 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: बलदेव में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा की तैयारी शुरू

27 Feb 2026

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जमकर उड़ा गुलाल, भक्तों ने ठाकुरजी संग खेली होली

27 Feb 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ के अचलेश्वर महादेव मंदिर पर हुई लट्ठमार होली

27 Feb 2026

Video: ग्रीन कॉरिडोर के इन पुलों को उद्घाटन का इंतजार

27 Feb 2026

Narsinghpur: राष्ट्रीय स्तर की बहस का केंद्र बना झोतेश्वर आश्रम,स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR की चर्चा

27 Feb 2026

रिंकू सिंह के पिता खान चंद के निधन पर अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम यह बोले

VIDEO: ऋषिकेश में स्कूटी की साइड लगने पर नशे में कार सवार युवकों ने युवक को पीटा

27 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 27 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

27 Feb 2026

Ashoknagar News: जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीजों की सेहत पर मंडराया संक्रमण का खतरा

27 Feb 2026

अलीगढ़ में चल रही हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगता 2026

27 Feb 2026

VIDEO: रोल बॉल में हरियाणा की टीम का शानदार प्रदर्शन, फरीदाबाद की सियोना-रेहांशी शामिल

27 Feb 2026

अलीगढ़ नगर निगम के खिलाफ विरोध शुरू, जुमे की नमाज तक ऊपरकोट का बाजार रहा बंद

27 Feb 2026

Damoh News: दमोह में छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने गटका जहर, शिकायत के बाद भी बाज नहीं आया आरोपी

27 Feb 2026

Raigarh: पेपर देकर घर लौट रहे छात्र की ट्रेलर ने ली जान, ग्रामीणों का चक्काजाम, मांगा एक करोड़ का मुआवजा

27 Feb 2026

झांसी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के मैथ का पेपर देने के बाद विद्यार्थियों ने दी प्रतिक्रिया

27 Feb 2026

टैंक फुल कराकर थार चालक फरार, सेल्समैन की बाइक को पांच किलोमीटर तक घसीटा

27 Feb 2026

झांसी रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव में पहले दिन हुआ 57.82 फीसदी मतदान

27 Feb 2026

बेटे का शौक पूरा: पिता ने कबाड़ के जुगाड़ से बनाया स्वचालित इनक्यूबेटर, अंडे से बच्चे निकालने में मिलेगी मदद

27 Feb 2026

Mandi: होली पर सेरी मंच में जश्न और उपयोग की शर्तें कड़ी, आयोजन पर मंडराया खतरा

27 Feb 2026

अधिकारी एकादश ने 72 रनों से जीता मैत्री मैच, VIDEO

27 Feb 2026

मऊरानीपुर में विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में जानकारी देते सीओ जितेंद्र सिंह

27 Feb 2026

झांसी में मेडिकल कॉलेज पर आए दिन लग रहा जाम, व्यापारियों ने बताई वजह

27 Feb 2026

बुलंदशहर सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, लोगों का ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

27 Feb 2026

बैलगाड़ियों से आए 200 बराती, पत्तों पर परसो खाना खाया

27 Feb 2026

अतरौली के मैंमड़ी में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की हादसे में मौत

27 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed