{"_id":"69a269373ccf6541f30251c4","slug":"video-video-davaidara-sa-takarakara-palta-dapara-gasa-katara-sa-kabna-kata-nakal-gae-calka-va-khalsa-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डिवाइडर से टकराकर पलटा डंपर, गैस कटर से केबिन काट निकाले गए चालक व खलासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डिवाइडर से टकराकर पलटा डंपर, गैस कटर से केबिन काट निकाले गए चालक व खलासी
रामनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब पांच बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ की ओर से मौरंग लादकर बहराइच मंडी जा रहा डंपर अवस्थी पेट्रोल पंप से कुछ आगे डिवाइडर से टकरा गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर डिवाइडर पार करते हुए सड़क किनारे नीम का पेड़ तोड़ते हुए चार फिट नीचे पलट गया।
हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर की हालत देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और दोनों घायल केबिन में फंसे हुए थे।
काफी मशक्कत के बाद भी जब उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका तो गैस कटर की मदद से डंपर का अगला हिस्सा काटा गया। इसके बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया है,जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।