{"_id":"69a3f36381492e09270c97c1","slug":"ahead-of-municipal-elections-aap-gains-new-energy-kejriwal-sisodia-relief-energizes-workers-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव से पहले आप में नई ऊर्जा, केजरीवाल-सिसोदिया को राहत से कार्यकर्ताओं में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव से पहले आप में नई ऊर्जा, केजरीवाल-सिसोदिया को राहत से कार्यकर्ताओं में जोश
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sun, 01 Mar 2026 01:36 PM IST
Link Copied
नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आबकारी मामले में बरी होने के बाद कार्यकर्ताओं की मायूसी उत्साह में बदल गई है। मेयर चुनाव से पहले आप के दो पार्षद भाजपा में और चुनाव के बाद एक पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे जिससे संगठन में निराशा का माहौल था। अब पार्टी इसे संगठनात्मक मजबूती में बदलने की तैयारी में जुट गई है। नेताओं का कहना है कि नगर निगम चुनाव में इस बार कार्यकर्ता कई गुना उत्साह के साथ उतरेंगे। चंडीगढ़ के आम आदमी पार्टी के महासचिव ओमकार सिंह औलख ने कहा कि खुशी के मारे रात भर नींद नहीं आई। फैसले ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। हमारे नेताओं को न्यायालय से न्याय मिला है। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से लोगों का भरोसा उठ रहा था, लेकिन अब सच की जीत हुई है। मेयर चुनाव में भी हमें सर्वोच्च न्यायालय से इंसाफ मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।