सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Two of 11 juvenile delinquents who escaped from child protection home have returned search continues for n

Ambikapur: बाल संप्रेक्षण गृह से फरार 11 अपचारी बालकों में से 2 लौटे, 9 की तलाश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 05:59 PM IST
Two of 11 juvenile delinquents who escaped from child protection home have returned search continues for n
अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम खिड़की उखाड़कर फरार हुए 11 अपचारी बालकों में से दो को वापस लाने में सफलता मिली है। इनमें एक बालक को पुलिस ने बुधवार को पकड़कर बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचाया, जबकि दूसरा स्वयं वापस लौट आया। वहीं शेष 9 अपचारी बालकों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर 11 नाबालिगों ने बैरक की खिड़की उखाड़ दी और वहां से निकलकर परिसर की दीवार फांदकर फरार हो गए। इनमें हत्या, दुष्कर्म, लूट एवं चोरी जैसे गंभीर मामलों में निरुद्ध अपचारी बालक शामिल हैं। घटना की जानकारी करीब एक घंटे बाद कर्मचारियों को हुई, जिसके बाद गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल-
घटना के समय मुख्य द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन उन्हें नाबालिगों के फरार होने की भनक तक नहीं लगी। इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाल संप्रेक्षण गृह के हाउस फादर मनीष कुशवाहा ने बताया कि भोजन के बाद बच्चे अपने-अपने कमरों में चले गए थे, जबकि कुछ टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बिजली गुल होने पर कुछ बालकों ने खिड़की उखाड़कर फरारी की योजना को अंजाम दिया। फरार बालक सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों के निवासी बताए गए हैं।

आदतन अपराधी पर साजिश रचने का संदेह-
प्रबंधन के अनुसार फरार बालकों में अंबिकापुर का एक आदतन अपराधी भी शामिल है, जो पूर्व में भी कई बार बाल संप्रेक्षण गृह आ चुका है। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने अन्य बालकों को बहला-फुसलाकर फरारी की साजिश रची।

पुलिस की नाकाबंदी, कई स्थानों पर दबिश-
घटना के बाद पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संभावित ठिकानों पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। फरार बालकों के गृह जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है तथा उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द सभी फरार बालकों को पकड़ने का दावा किया है।

कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण-
घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत और राजेश अग्रवाल ने कन्या परिसर रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी खिड़कियों, निकास मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की तथा भवन की आवश्यक मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। किशोर न्याय बोर्ड के प्रवेश द्वार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कंटीले तार लगाने के भी निर्देश दिए गए।

लापरवाही पर फटकार-
कलेक्टर ने संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही पर फटकार लगाते हुए कहा कि बच्चों की गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल संप्रेक्षण गृह में किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक भविष्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बदायूं में सब्जी भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, व्यापारी की मौत

24 Jun 2026

फर्रुखाबाद में डीजीजीआई का बड़ा छापा, शंख छाप तंबाकू के ठिकानों पर सघन जांच

24 Jun 2026

राम मंदिर प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

24 Jun 2026

आईजी, डीआईजी ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा

24 Jun 2026

पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर बल

24 Jun 2026
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल के विरोध में पुराने कलेक्ट्रेट में जिला अधिवक्ता संघ का प्रदर्शन, नारेबाजी

24 Jun 2026

VIDEO: अलीगंज अग्निकांड: एलडीए ने शुरू की कार्रवाई, इमारत पर नोटिस लगाई गई, बैरीकेडिंग हटाई गई

24 Jun 2026
विज्ञापन

उरई: मेटा का अलर्ट बना जीवन रक्षक, सात मिनट में घर पहुंची पुलिस, बची छात्र की जान

24 Jun 2026

फिरोजपुर में डीसी दीपशिखा ने एसआईआर के बारे में दी जानकारी

युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मोगा जिला प्रशासन के साथ की मीटिंग

Meerut: ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास महिला को स्कॉर्पियो में ले जाने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी

24 Jun 2026

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक छुड़ाए, दो गिरफ्तार

24 Jun 2026

मोगा में बधनी कलां पुलिस ने 1100 नशीली गोलियों सहित दो आरोपी पकड़े

Bilaspur: जुखाला कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य विषय बंद होने पर दो घंटे चक्का जाम

24 Jun 2026

चानौत में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, जंजीरों में बंधकर जताया रोष

24 Jun 2026

Hamirpur: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- नप सुजानपुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में हेरा फेरी

अजनाला हथियार बरामदगी मामले में भाजपा पर बरसे कुलदीप धालीवाल

24 Jun 2026

कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह के कार्यक्रम में पहुंचे किसान, लगे मुर्दाबाद के नारे

24 Jun 2026

Sirmour: नाहन में नगर परिषद के चुनावों को लेकर मौके पर जुटे पार्षद

24 Jun 2026

VIDEO: सामूहिक विवाह में 58 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, दो मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

24 Jun 2026

VIDEO: सोनभद्र में दो अस्पताल सील, सीएचसी से मरीज की चोरी में आया था नाम

24 Jun 2026

मानसून की बेरुखी से चंडीगढ़ के किसान परेशान, धान की रोपाई में देरी से गेहूं फसल पर संकट

गायत्री शक्तिपीठ में गूंजे मंत्र, गायत्री जयंती-गंगा दशहरा पर हवन-पूजन

24 Jun 2026

Shahjahanpur: तिराहे पर लगेगा रोबोट और बड़ा टेलीविजन का प्रतीक, ऐतिहासिक विरासत भी सहेजी

24 Jun 2026

मोहर्रम: शाहजहांपुर के दिलाजाक इमामबाड़े में रखा गया ताजिया, शुरू हुई ताजियेदारी

24 Jun 2026

हांसी के सीसर गांव में ट्रैक्टर पलटने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की मौत

24 Jun 2026

रेवाड़ी में डीएपी के लिए मारामारी शुरू, सुबह से लाइन में खड़े किसान

24 Jun 2026

VIDEO: मनमानी ब्लास्टिंग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

24 Jun 2026

VIDEO: मानदेय नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

24 Jun 2026

VIDEO: गाजीपुर में जलनिकासी विवाद में दो पक्ष भिड़े, चारदीवारी तोड़ी

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed