सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Accused Arrested for Robbing Youth of 20000 rs While Posing as RTO Official

Ambikapur News: RTO अधिकारी बनकर युवक से 20 हजार की लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 05:44 PM IST
Accused Arrested for Robbing Youth of 20000 rs While Posing as RTO Official
सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में गांधीनगर थाना क्षेत्र में खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर युवक से 20 हजार रुपये की लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी लूट की घटनाओं में संलिप्त रह चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मरकाडाड थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी संदीप लकड़ा ने 14 मार्च को गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 11 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह अपने ससुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल से गांधी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान राज पोल्ट्री फार्म के पास काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल से आए एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया।

युवक ने खुद को आरटीओ अधिकारी बताते हुए उसे धमकाया और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। इसके बाद उसने प्रार्थी के पर्स और शर्ट की जेब में रखे कुल 20 हजार रुपये निकालकर लूट लिए और मौके से फरार हो गया। बाद में आरटीओ कार्यालय में जानकारी लेने पर पता चला कि इस नाम का कोई अधिकारी वहां पदस्थ नहीं है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी शहजोर अली (24) निवासी सतीपारा, थाना कोतवाली अंबिकापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नगद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना कोतवाली में लूट का मामला दर्ज है, जिसमें उसने संजय पार्क के सामने एक व्यक्ति से नगदी लूटी थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक ललन गुप्ता सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में सिलिंडर न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रोड जाम कर दिया

16 Mar 2026

पठानकोट में गैस की कमी से लोग हो रहे परेशान, लकड़ियां इकट्ठा कर जल रहे चूल्हा

16 Mar 2026

अंबाला: मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर बोला हमला

16 Mar 2026

नारनौल: बिजली कर्मचारियों ने धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर पर धंसी सड़क का चल रहा मरम्मतीकरण कार्य

16 Mar 2026
विज्ञापन

लखनऊ के विराम खंड-5 में सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन

16 Mar 2026

Shimla: दो बोगियों के साथ कालका से शिमला तक झरोखा कोच का ट्रायल

16 Mar 2026
विज्ञापन

लखनऊ में युवा खेल महोत्सव 2.0 का शुभारंभ, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

16 Mar 2026

गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़, फरीदाबाद में लोगों को हो रही परेशानी

16 Mar 2026

स्कूल के बच्चों के अपहरण का वीडियो वायरल, फरीदाबाद में सनसनी

16 Mar 2026

VIDEO: बलिया में दो मंजिला मकान में लगी आग, मां-बेटे की मौत; आठ घंटे से धधक रही आग

16 Mar 2026

झज्जर: गैस एजेंसी के बाहर लगी भीड़, कर्मियों ने पुलिस के आने पर खोला ताला

अमृतसर में पूर्व सरपंच के घर अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गांव में दहशत

16 Mar 2026

Sirmour: रजनी ठुकराल बोलीं- प्रवासियों का पंजीकरण न होने से बिगड़ रही स्थिति

16 Mar 2026

Solan: एचआरटीसी की बस खराब, सवारियां परेशान

16 Mar 2026

अमेठी में खेत में मिला विवाहिता का शव, होली पर आई थी मायके

16 Mar 2026

नारनौल में सड़क की जर्जर हालत, लोगों को हो रही परेशानी

Pilibhit: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

16 Mar 2026

अयोध्या में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर खत्म, उपभोक्ता और मैनेजर में झड़प

16 Mar 2026

विस सत्र से पहले एलपीजी के संकट को लेकर आप विधायकों का प्रदर्शन

बर्फबारी के बाद केदारघाटी में खिली धूप

16 Mar 2026

बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम का दिखा खूबसूरत नजारा

16 Mar 2026

बर्फ के आगोश में चमोली जिले का इराणी गांव

16 Mar 2026

घनसाली के गंगी गांव में बर्फबारी

16 Mar 2026

फ्रिज में ब्लास्ट होने से मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला, देखें वीडियो

16 Mar 2026

औली में बर्फबारी के बाद खुला मौसम, बढ़ी ठंड

16 Mar 2026

झांसी की कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े दो शातिर चोर, जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गौतम

16 Mar 2026

देहरादून कबाड़ी बाजार में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां बुझाने में लगी

16 Mar 2026

कबीरधाम: 56 दिन बाद सुलझा कवर्धा का चर्चित सत्यमदास हत्याकांड: नाबालिग ने किया कत्ल, ब्लैकमेलिंग से था परेशान

16 Mar 2026

फगवाड़ा के गांव दुग्गां में आंखों का मुफ्त चेकअप व ऑपरेशन कैंप लगाया गया

16 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed