{"_id":"67ea1cd907d46f0ecd070a63","slug":"video-elderly-woman-cheated-of-lakhs-in-the-name-of-pm-awas-yojana-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीएम आवास योजना के नाम पर बुजुर्ग महिला से लाखों की ठगी, जानें कैसे दिया घटना को अंजाम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीएम आवास योजना के नाम पर बुजुर्ग महिला से लाखों की ठगी, जानें कैसे दिया घटना को अंजाम?
बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र के रोहांसी गांव में ठगी की एक बड़ी घटना सामने आई है। 72 वर्षीय प्रेम पांडेय नामक बुजुर्ग महिला से दो ठगों ने पीएम आवास योजना का पैसा आने की बात कहकर करीब 2 लाख रुपये के गहने ठग लिए। ठगों ने बुजुर्ग महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि उनके पीएम आवास योजना का पैसा स्वीकृत हो चुका है और उसे पाने के लिए फोटो खिंचवाना जरूरी है। फोटो खींचने के बहाने उन्होंने महिला से सोने-चांदी के गहने उतरवा लिए और मौका पाकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की ठगी से बचें और किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। सरकारी योजनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी लेने के लिए आधिकारिक दफ्तरों या अधिकारियों से ही संपर्क करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।