{"_id":"67d9742832dbf6903d0c105f","slug":"video-he-became-a-motorcycle-thief-due-to-greed-for-easy-money-bhatapara-rural-police-arrested-him-in-bhatapara-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाटापारा में ईजी मनी के लालच में बना मोटरसाइकिल चोर, भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाटापारा में ईजी मनी के लालच में बना मोटरसाइकिल चोर, भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने किया गिरफ्तार
भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरुण निकुसे (22 वर्ष), निवासी मातादेवालय वार्ड, भाटापारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की ₹1,80,000 मूल्य की 04 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
कर्ज चुकाने के लिए चुना चोरी का रास्ता
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बी.कॉम प्रथम वर्ष तक पढ़ा हुआ है। पहले वह पेट्रोल पंप में मैनेजर की नौकरी करता था, फिर ट्रांसपोर्टिंग के काम में आ गया। उसने तीन चारपहिया वाहन फाइनेंस पर खरीदे थे, लेकिन ट्रांसपोर्टिंग का काम ठीक से नहीं चलने के कारण भारी कर्ज में डूब गया। दो वाहन फाइनेंस कंपनी ने जब्त कर लिए, जबकि एक वाहन की किस्त बाकी थी। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी करने का फैसला किया।
बिना लॉक किए गाड़ियों को बनाता था निशाना
बिना लॉक की गई मोटरसाइकिलों को चोरी करने का टारगेट बनाता था। चार जगहों में दिया चोरी को अंजाम आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भाटापारा में जान-पहचान और जल्द पकड़े जाने के डर से दूसरे जिलों में जाकर मोटरसाइकिल चोरी करता था।
1. 09 मार्च 2025 – तिल्दा-नेवरा, रायपुर से स्कूटी जूपिटर चोरी
2. 10 मार्च 2025 – तिल्दा-नेवरा से नीली स्कूटी जूपिटर चोरी
3. 12 मार्च 2025 – भाटापारा के सतनाम टॉवर के पास से बिना नंबर की एक्टिवा चोरी
4. 15 मार्च 2025 – अर्जुनी शराब भट्टी के पास से होंडा शाइन मोटरसाइकिल चोरी
पुलिस ने किया गिरफ्तार
भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी को 17 मार्च 2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को पार्किंग के दौरान हमेशा लॉक करें ताकि चोरी की घटनाओं से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।