Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : 1008 Kundiya Shiv Shakti Maha Yagya begins in Kurukshetra, the event will continue till March 27
{"_id":"67d92565dc0c1047180d7637","slug":"video-1008-kundiya-shiv-shakti-maha-yagya-begins-in-kurukshetra-the-event-will-continue-till-march-27-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू, 27 मार्च तक चलेगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू, 27 मार्च तक चलेगा आयोजन
केशव पार्क में भव्य 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत हो गई है, जो 27 मार्च तक चलेगा। इस महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी और नगर परिषद धनेश्वर की पूर्व अध्यक्ष उमा सुधा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में 5100 महिलाएं शामिल हुईं।
कलश यात्रा की शुरुआत पवित्र ब्रह्म सरोवर तट से की गई। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस केशव पार्क पहुंची, जहां विधिवत रूप से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
महायज्ञ के लिए 1008 कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण खासतौर पर राजस्थान के कारीगरों द्वारा किया गया है। इस दौरान यज्ञशाला में प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और धार्मिक विधियां संपन्न की जाएंगी।
महायज्ञ के दौरान देशभर के प्रसिद्ध संत, विद्वान और गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।