{"_id":"6a44f7a5df77c533dc0084cf","slug":"stay-order-by-highcourt-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4454649-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: चरण पादुका खरीद टेंडर पर छत्तीसगढ़ HC ने लगाई रोक, 50 करोड़ की खरीद प्रक्रिया सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: चरण पादुका खरीद टेंडर पर छत्तीसगढ़ HC ने लगाई रोक, 50 करोड़ की खरीद प्रक्रिया सवालों के घेरे में
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 08:11 PM IST
हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए प्रस्तावित करीब 50 करोड़ रुपये के चरण पादुका (जूते-चप्पल) खरीद टेंडर पर रोक लगा दी है। जिसके बाद वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
बता दें कि प्रदेश के लगभग 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित करने के लिए बड़े पैमाने पर खरीद प्रक्रिया शुरु की गई थी। इसके लिए जारी टेंडर को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने इसे निरस्त कर दिया।
कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस खरीद प्रक्रिया में विभागीय नियमों और संस्थागत प्रक्रियाओं का समुचित पालन नहीं किया गया। सामान्यतः इतनी बड़ी वित्तीय खरीद से पहले प्रस्ताव संचालक मंडल के समक्ष रखा जाना चाहिए था, ताकि उस पर चर्चा और अनुमोदन हो सके।
हालांकि, आरोप है कि इस मामले में न तो बोर्ड की औपचारिक स्वीकृति ली गई और न ही खरीद प्रक्रिया पर विस्तृत विचार-विमर्श कराया गया। प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरुप नहीं हुई, जिससे विवाद की स्थिति बनी और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।