{"_id":"6a351b28876bcf529d06e8d6","slug":"bulldozers-were-used-to-remove-encroachments-in-mujgahan-village-a-massive-commotion-ensued-during-the-operation-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4411078-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhamtari : ग्राम मुजगहन में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari : ग्राम मुजगहन में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान जमकर हुआ हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 04:53 PM IST
Link Copied
धमतरी जिले में फिर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया था। अतिक्रमण कारियों ने शासकीय भूमि में कच्चा मकान एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण किया था। जिसपर राजस्व, पुलिस और पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। शासकीय भूमि पर हुए कब्जे पर बुलडोजर चला कर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुजगहन में कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि और नेशनल हाईवे द्वारा अधिग्रहित भूमि में अतिक्रमण कर लिया गया था।
अतिक्रमण करने वाले लोगों ने कच्चा मकान और बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया था।जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई थी।जिसके बाद अतिक्रमण करने वालों को शासकीय भूमि में कब्ज़ा हटाने के लिए नोटिस भेजा गया था। लेकिन अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा किए गए कब्ज़ा को नहीं हटाया गया था।जिसके बाद आज राजस्व, पुलिस और पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा हुए कब्जा पर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान मौके पर तनाव की स्थिति भी बन गई थी।वही अतिक्रमण कारियो द्वारा कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा भी किया गया। वहीं भारी विरोध के बीच अतिक्रमण को तोड़ा गया।
नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि ग्राम मुजगहन में ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा आवेदन दिया गया था।कि ग्राम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के नजदीक शासकीय भूमि में अतिक्रमण करके चार से पांच लोगों के द्वारा छोटा मकान बनाया गया था।नोटिस के बाद जो 4 से 5 कब्जाधारी ने अपना कब्जा हटा दिए थे।लेकिन एक कब्जाधारी के द्वारा नहीं हटाया गया था उसको आज पुलिस प्रशासन और पंचायत की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।इसके साथ ही दूसरी कार्रवाई नेशनल हाईवे द्वारा अधिग्रहित भूमि पर अनावेदक को मुआवजा प्राप्त हो चुका था। उनका भूमि अधिग्रहण हो चुका था,उनके द्वारा वहां पर बाउंड्री वॉल बना फिर से कब्जा किया जा रहा था।इसके संबंध में राजस्व न्यायालय में प्रकरण चला था नोटिस भी दिया गया था स्वतः हटाने के लिए कहा गया था लेकिन लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार का कब्ज को नहीं हटाया गया था।जिसपर आज राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और पंचायत की टीम द्वारा कब्जा हटाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।