{"_id":"6855713ae43a858e910649c6","slug":"video-mineral-department-and-district-administration-in-action-23-vehicles-confiscated-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरकत में खनिज विभाग और जिला प्रशासन, 23 वाहनों को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में खनिज विभाग और जिला प्रशासन, 23 वाहनों को किया जब्त
धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:03 PM IST
Link Copied
धमतरी जिले के रेत खदान में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने धमतरी का दौरा किया था और रेत खदान में जाकर स्थिति का जायजा लिया था।जिसके बाद से खनिज विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गई है। वही खनिज विभाग द्वारा ग्राम भरारी और दोनर में रेत भंडारण का अनुज्ञा निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले के अलग अलग स्थानों में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 23 वाहनों को जब्त किया गया है,जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
बता दे की धमतरी जिले के महानदी, सोंढूर और पैरी नदी में रेत का अवैध खनन जोरो के साथ चल रहा है।जबकि एनजीटी और शासन के आदेश के तहत 15 जून से खदानों से रेत खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाता है।इसके बाद भी रेत के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में खनिज विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित रही।वहीं कुछ दिनों पहले जिले के लीलर रेत खदान में कार्रवाई के लिए प्रशासन की टीम पहुँची थी।जहाँ रेत माफियाओं ने एक युवक को चाकू मार दिया।इसके बाद धमतरी में रेत के अवैध कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई।
घटना की जानकारी होने पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी जिले में रेत के अवैध कारोबार की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे और जिले में चल रहे रेत के अवैध खनन को लेकर दीपक बैज ने खनिज विभाग और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।वही दीपक बैज के दौरे के बाद से खनिज विभाग हरकत में आ गई है और लगातार अवैध खनन, परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल जिला प्रशासन कहना है कि जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।