{"_id":"685515df0a77dbf082028dec","slug":"video-encroachment-removed-from-the-roadside-in-jalalabad-shahjahanpur-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के जलालाबाद में सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के जलालाबाद में सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण
शाहजहांपुर के जलालाबाद में एसडीएम दुर्गेश यादव के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारियों ने शाहजहांपुर रोड के बारहपत्थर चौराहे से नगर की ओर जाने वाले रोड से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई। अभियान में ज्यादातर अतिक्रमण को मौके पर ही हटवा दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस रोड के उत्तर साइड बिजली उपकेंद्र और आगे ब्लाॅक कार्यालय है। इन दोनों के किनारे बनी रोड की काफी चौड़ी पटरी पर खासकर सब्जी वालों ने अवैध रूप से कब्जा कर अपनी दुकानें लगा रखीं हैं। इसके अलावा दोनों तरफ के दुकानदार पटरी पर तख्त या टिनशेड डालकर रोड तक घेर लेते हैं। इस कारण इस रोड पर जाम लगने की समस्या बनी रहती है। बृहस्पतिवार शाम को प्रशासन ने इसी अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार पैगाम हैदर, ईओ एच एन उपाध्याय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।