Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Nalanda Lokayan River Effect of Jharkhand rain seen in Bihar Lokayan river in spate in Nalanda Bihar News
{"_id":"685516036f228bf93c0368ce","slug":"nalanda-lokayan-river-effect-of-jharkhand-rain-seen-in-bihar-lokayan-river-in-spate-in-nalanda-bihar-news-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nalanda Lokayan River: झारखंड की बारिश का बिहार में दिखा असर, नालंदा में उफान पर लोकायन नदी | Bihar News","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda Lokayan River: झारखंड की बारिश का बिहार में दिखा असर, नालंदा में उफान पर लोकायन नदी | Bihar News
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Fri, 20 Jun 2025 01:34 PM IST
पड़ोसी राज्य झारखंड में हुई तेज बारिश का प्रभाव अब बिहार के नालंदा जिले में दिखाई दे रहा है। लोकायन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से जिले के तीन प्रखंडों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। एकंगरसराय, हिलसा और करयापरसुराय प्रखंड में स्थिति गंभीर है। उदेरा राजस्थान बराज से गुरुवार को 73,000 क्यूसेक पानी लोकायन नदी में छोड़े जाने के बाद से स्थिति चिंताजनक हो गई है। यह पानी नालंदा के पश्चिमी इलाकों से होकर गुजर रहा है, जिसका प्रभाव देर रात से ही दिखने लगा था। लोकायन नदी फल्गु की सहायक नदी है और झारखंड की बारिश का असर फल्गु में भी देखा जा रहा है। एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ पंचायत के बेलदारी बीघा में स्थिति सबसे गंभीर है। यहां तटबंध में कटाव हो गया है और मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे इस क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सुबह से ही प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा की पर्याप्त संख्या में वाहन, श्रमिक और ईसी बैग के माध्यम से सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करना होगा। देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेलदारी बीघा में बाढ़ से बचाव के लिए एनडीआरएफ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम को तैनात किया गया है। यह टीम स्थानीय लोगों के बचाव और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयार रहेगी। जिला प्रशासन ने बाढ़ राहत के लिए व्यापक इंतजाम की घोषणा की है। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि बेलदारी बीघा में बाढ़ प्रभावितों के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करनी होंगी इनमें बाढ़ राहत शिविर में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, मेडिकल कैंप की स्थापना,पशु चिकित्सा शिविर,सूखा राशन का वितरण,पॉलिथीन शीट्स का वितरण एवं सामुदायिक रसोई की व्यवस्था शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।