सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Miscreants posing as police personnel abducted a grocery merchant police have launched an investigation in GPM

GPM: खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने किराना व्यवसायी को किया अगवा, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 02:25 PM IST
Miscreants posing as police personnel abducted a grocery merchant police have launched an investigation in GPM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी को पिस्तौल की नोक पर अगवा कर लिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी व्यवसायी को घर से जबरन बाहर निकालते और कार में बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक आरोपी के हाथ में हथियार भी नजर आ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव का है जहां रहने वाले गिरीश यादव किराना दुकान के साथ-साथ छड़-सीमेंट, धनकुट्टी और आटा चक्की का व्यवसाय करते हैं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वे अपने घर के गलियारे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान ओडिशा पासिंग एक नीले रंग की कार में सवार दो अज्ञात युवक गांव पहुंचे। दोनों पहले धनकुट्टी मिल के पास गए और वहां मौजूद लोगों से गिरीश यादव के घर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे गिरीश यादव की किराना दुकान पहुंचे, जहां उनके पुत्र पंकज यादव से पानी की बोतल और सिगरेट खरीदी।

बताया जाता है कि आरोपियों ने पंकज यादव से उसके पिता के बारे में पूछताछ की और उन्हें बुलाने के लिए कहा। जब पंकज अपने पिता को बुलाने घर के अंदर जाने लगा, तभी दोनों युवक उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए। वहां उन्होंने आराम कर रहे गिरीश यादव को उठाया इसके बाद उन्होंने गिरीश यादव को धमकाया और जबरन घर से बाहर ले आए। जब परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वे गिरीश यादव को जबरन कार में बैठाकर बरौर बस्ती की ओर निकल गए और बाद में मरवाही की दिशा में फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने परिचितों और ग्रामीणों को सूचना देकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।

पीड़ित की पत्नी दुर्गा यादव की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने अपराध क्रमांक 110/26 दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3), 333, 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला कायम किया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जींद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और डीसी डॉ. वैशाली शर्मा की मौजूदगी में नई अनाज मंडी में उमड़ा जनसैलाब

21 Jun 2026

फतेहाबाद के टोहाना में योग दिवस पर दिखी अव्यवस्था, सीएम के भाषण दौरान बंद रही आवाज

21 Jun 2026

सोनीपत में मुरथल यूनिवर्सिटी में योग के साथ गरमाई राजनीति, सुरेंद्र पूनिया ने कांग्रेस को घेरा

21 Jun 2026

दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कर्तव्य पथ पर योग

21 Jun 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य आयोजन, एलजी और केंद्रीय मंत्री ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

21 Jun 2026
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंचकूला में सीएम सैनी का संबोधन, प्रदेशवासियों को दी बधाई

21 Jun 2026

जींद में राजयोग मेडिटेशन और योगाभ्यास से दिया स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन का संदेश

21 Jun 2026
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ झज्जर

रोहतक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शशांक आसन का अभ्यास

21 Jun 2026

चंडीगढ़ कैशियर जानकी दास हत्या केस: जम्मू से 3 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने किया खुलासा

Bihar Latest News: CM Samrat Choudhary संग योग कर रहे छात्रों ने क्या बताया? लोगों के लिए खास संदेश!

21 Jun 2026

लखनऊ: आशियाना सेक्टर जी में आदर्श योग समिति की ओर से हुआ योग का आयोजन

21 Jun 2026

लखनऊ: गोमती नगर संगीत नाटक अकादमी में हुआ योग अभ्यास और भजन, राहुल अवस्थी और डॉक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने दी प्रस्तुति

21 Jun 2026

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिकंदर बाग परिसर में हुआ योग, एएसआई के अधीक्षण राजेंद्र यादव रहे मौजूद

21 Jun 2026

गुरुग्राम में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह, गौरव गौतम मुख्य अतिथि

21 Jun 2026

लखनऊ: गोमती नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम वारसिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ योगाभ्यास

21 Jun 2026

लखनऊ: गोमती नगर हुए योग कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, साथ में रहे मुख्य सचिव

21 Jun 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी किला की तलहटी में किया योग, दिया यह संदेश

21 Jun 2026

काशी विद्यापीठ में योग दिवस पर स्वास्थ्य संरक्षण की दिलाई गई शपथ; VIDEO

21 Jun 2026

लखनऊ: राजधानी के 75 केंद्रों पर आयोजित हो रही है नीट परीक्षा, जिलाधिकारी विशाख जी ने लिया जायजा

21 Jun 2026

राम मंदिर चंदा अनियमितता मामला: VHP नेता सुरेंद्र जैन ने SIT जांच की मांग की

लखनऊ: गोमती नगर लोहिया पार्क में सीए चार्टर्ड अकाउंटेंट और वेलफेयर सोसाइटी की ओर से योग का आयोजन

21 Jun 2026

लखनऊ: रेजीडेंसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए

21 Jun 2026

वाराणसी में योग दिवस की धूम, विभिन्न क्रियाओं से जाना स्वस्थ्य जीवन का लाभ; VIDEO

21 Jun 2026

लखनऊ: नगर निगम के सामने झंडा पार्क में हुआ योग का आयोजन, मेयर सुषमा खर्कवाल हुईं शामिल

21 Jun 2026

लखनऊ: योग अभ्यास में शामिल हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहां कि नीट को लेकर सरकार ने की तैयारी

21 Jun 2026

लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में योग दिवस का आयोजन, मुख्य सचिव एसपी गोयल रहे मौजूद

21 Jun 2026

Ujjain: भांग और भस्म के विशेष श्रृंगार में भक्तों को बाबा महाकाल ने दिए दर्शन, आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

21 Jun 2026

जालंधर में मोबाइल शॉप के बाहर फायरिंग, एक हमलवार गिरफ्तार

21 Jun 2026

नीट परीक्षा को लेकर चंडीगड़ प्रशासन की पूरी तैयारियां, सात परीक्षा केंद्रों पर होगा एग्जाम

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed