{"_id":"6a32aaa46971baf42e0b4cfc","slug":"dog-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4405112-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तीन दिनों में 18 लोगों को कुत्तों ने काटा, स्वास्थ्य विभाग किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तीन दिनों में 18 लोगों को कुत्तों ने काटा, स्वास्थ्य विभाग किया सतर्क
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रो मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 08:12 PM IST
Link Copied
जिले में पिछले तीन दिनों के भीतर कुत्तों के काटने के 18 मामले सामने आए हैं। इस स्थिति से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभिन्न क्षेत्रों से पीड़ित उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
चिकित्सकों ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार किया है। उन्हें आवश्यक रेबीज रोधी टीके भी लगाए गए हैं। अधिकांश मरीजों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। उन्हें निर्धारित खुराक के अनुसार आगे उपचार की सलाह दी गई है। हालांकि, दो लोगों का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती करके किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने की घटना को नजरअंदाज न करें। रेबीज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इसका समय पर इलाज और टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी उपाय है।
अस्पताल प्रबंधन ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित झाड़-फूंक और अन्य अंधविश्वासों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने का इलाज केवल चिकित्सकीय पद्धति से ही संभव है। कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराना चाहिए।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में 18 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इन प्रभावितों में दो वर्ष की मायोशा से लेकर 60 वर्ष के मूलचंद तक विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। लोकेश, आर्यन, श्रेयांश, रचित, खुमा श्याम, जयदीप, जगत, सुखीलाल, श्वेता, रोशनी, अमन, बबीता, रॉकी, मधु और राकेश भी इस सूची में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से जागरूक रहने और किसी भी पशु के काटने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।