{"_id":"69b2b2dd3ca93c044c0f6ffb","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4040836-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: असली दिखाकर दिया नकली सोना, 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: असली दिखाकर दिया नकली सोना, 10 लाख की ठगी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
Link Copied
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुंगेली जिले के रहने वाले पीड़ित उमेद साहू के साथ चार लोगों ने मिलकर असली सोना दिखाकर नकली सोना थमा दिया और लाखों रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के बाद गौरेला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के ग्राम तिलकपुर निवासी उमेद साहू को आरोपियों ने सोना बेचने के नाम पर अपने झांसे में लिया। आरोपियों ने पहले पीड़ित को असली सोना दिखाकर उसका भरोसा जीता और फिर सौदा तय किया। इसके बाद उन्होंने सोने के बदले 10 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में जब पीड़ित ने सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत गौरेला थाना में दर्ज कराई चूंकि आरोपियों ने मुंगेली से योजनाबद्व तरीके से पीड़ित को लेकर गौरेला थाना क्षेत्र के करिआम गांव पहुचकर वारदात को अंजाम दिया जिसके चलते अपराध गौरेला थाने में दर्ज किया गया।।
पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों—नरेंद्र साहू, सरोज साहू, निर्मल जायसवाल और मनोज साकत—के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 225-बी, 3(5), 318(2) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पहले पीड़ित को असली सोने का नमूना दिखाकर विश्वास दिलाया गया और बाद में नकली सोना देकर बड़ी रकम ऐंठ ली गई। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पतासाजी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की खरीद-बिक्री करते समय पूरी सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।