{"_id":"69b2a2a871989905ca049c92","slug":"congress-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4040563-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: प्रदेश में नशे की खेती के मामले में भाजपा कार्यालय का घेराव, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: प्रदेश में नशे की खेती के मामले में भाजपा कार्यालय का घेराव, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 05:59 PM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कांग्रेस ने आज साय सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने गौरेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बाहर छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर में हो रही अफीम की अवैध खेती के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदेश में अफीम की अवैध खेती को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताते हुए गौरेला के जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में मादक पदार्थ अफीम की खेती सरकार के संरक्षण में की जा रही है और इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में नशे के खिलाफ गंभीर है तो उसे अवैध अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी और प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।