सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Villagers anger erupts over open dumping of fly ash

जांजगीर-चांपा: खुले में राखड डंपिंग से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चक्काजाम कर जताया विरोध

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 06:09 PM IST
Janjgir Champa Villagers anger erupts over open dumping of fly ash
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मोहतरा के ग्रामीणों ने शिवरीनारायण - बिर्रा मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया है। जिसे बड़ी वाहनों की लंबी कतार लगी है, प्लांट से निकलने वाली राखड को खुले जगहों में डाला जा रहा जिसे लेकर कई बार शिकायत करने पर कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त करते हुए 5 सूत्री मांगों को लेकर यह चक्काजाम किया गया है।

ग्राम मोहतरा के ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली राखड को बड़ी वाहनों में भरकर गांव के स्कूल के बाउंड्री की दीवाल के पास खुले में डंप किया जा रहा है। जिससे स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। यही नहीं पास में तालाब भी है जिसमें हवा के कारण राखड़ उड़ कर तालाब में जा रही है जोकि निस्तारी की तालाब है जिससे पानी भी प्रदुषित हो रही है। बरसात के दिनों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि कई ऐसे जानवर है जोकि उस राखड के दलदल में फंस कर मौत हो चुकी है। खुले में डंप राखड़ से तेज हवाओ के साथ घरों में भी आ रही है जिससे स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है।

शिवरीनारायण- बिर्रा मार्ग पर सुबह 9 बजे से गांव के ग्रामीण सड़क पर पोस्टर लेकर उतरे है जिसमें लिखा है कि किसान मरेगा नहीं लड़ेगा,,सुनो शासन सुनो प्रशासन की तख्ती को लेकर सड़क पर जोरदार नारे बाजी करते हुए चक्का जाम किया जा रहा है इस चक्का जाम से बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन और आम नागरिकों का आवागमन भी बंद पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी इस तरह से राखड को खुले में छोड़ा गया था जिसकी शिकायत उच्च अधिकारयों से करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। चक्काजाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस बल की टीम पहुंची है जहां चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाइए दी जा रही है। ग्रामीण अपनी 6 सूत्री मांगों पर अड़े से जबतक मांग पूरी नहीं होती यह चक्का जाम नहीं खुलेगा।

ग्रामीणों की 6 सूत्री मांग
राखड़ डंपिंग करने वाले भरी वाहनों पर रोक लगाया जाए। राखड़ को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र एवं वाटर रिचार्ज स्थान से तुरंत हटाकर संबंधित कंपनी परिसर में ले जाया जाए। स्कूल के प्लेग्राउंड को पूर्व की स्थिति में बहाल किया जाए तथा स्कूल की सीमा दीवार सहित प्रभावित सभी संरचनाओं को पुनः निर्माण कराया जाए। ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत निर्मित तालाब सड़क एवं फूलों की हुई क्षति का पूर्ण रूप से पुनः निर्माण कराया जाए। मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण हुई छाती को शीघ्र मरम्मत कर पुनः सुधार कराया जाए। खेल के मैदान चारागाह तथा प्राकृतिक नाला क्षेत्र में किए गए राखड़ डंपिंग को तत्काल हटाकर पूर्व की स्थिति में बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ के खुर्रम नगर चौराहे का नाम बदला, अब 'सीमैप चौराहा' के नाम से जाना जाएगा

30 Jan 2026

Muzaffarnagar: मीरापुर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, भाई गिरफ्तार

30 Jan 2026

दोस्त पुलिस में महिला दरोगा ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं

30 Jan 2026

पनकी सुसाइड केस में धर्मांतरण का जिन्न, युवक का आखिरी वीडियो वायरल- मुझ पर धर्म बदलने का दबाव

30 Jan 2026

पटियाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी काे दी श्रद्धांजलि

30 Jan 2026
विज्ञापन

झांसी: अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में विख्यात कवि अर्जुन सिंह चांद की कविताओं ने बांधा समां

30 Jan 2026

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे

30 Jan 2026
विज्ञापन

अंबाला में तहसील कार्यालय में दो प्रॉपर्टी डीलर ने जमीनी विवाद के चलते अधिवक्ता से मारपीट

30 Jan 2026

केंद्रीय विद्यालय जतोग में लगी पुलिस की पाठशाला, डीएसपी गुलशन नेगी ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

30 Jan 2026

लखनऊ के इंदिरा नगर में सीमैप संस्थान में किसान मेले का आयोजन, स्टालों पर लोगों ने ली जानकारी

30 Jan 2026

लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विवि में तीन दिवसीय सारंगदेव सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

30 Jan 2026

मफलर से गला घोंट कैब चालक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

30 Jan 2026

रोहतक में हथियार सप्लाई करने आए शाहबाद व पानीपत के दो युवक 15 हथियारों सहित गिरफ्तार

30 Jan 2026

फगवाड़ा के मुहल्ला प्रेमपुरा में श्री गुरु रविदास समाज सुधार सभा ने आयोजित की प्रभात फेरी

30 Jan 2026

Video: चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर बेसहारा पशुओं का डेरा, श्रद्धालु परेशान

30 Jan 2026

शहीदी दिवस: सीएम, मंत्रियों व नेताओं ने रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

30 Jan 2026

हमीरपुर: पीएम आवास के लिए ढहा रहे थे कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

30 Jan 2026

अलीगढ़ में बदला मौसम, बारिश के बाद निकल सकती है धूप

30 Jan 2026

नमामि गंगे के घाटों में बदहाली, करोड़ों की लागत पर बने घाट मलबे में दबे

30 Jan 2026

निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूल रहे टैक्सी संचालक, प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

30 Jan 2026

बोर्ड बैठक, सभासद ने नगर निगम की ओर से बांटे गए डस्टबीन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

30 Jan 2026

जखोली में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से गहराया पेयजल संकट

30 Jan 2026

गांधी जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सायरन बजाकर दो मिनट रखा मौन, रोका गया ट्रैफिक

30 Jan 2026

कानपुर: भीतरगांव में बादलों का पहरा, फुहारों ने बढ़ाई ठिठुरन, लगातार तीसरे दिन नहीं खिली धूप

30 Jan 2026

कानपुर: नौनिहालों के हाथों में किताब की जगह झाड़ू, भदौली प्राइमरी स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही सफाई

30 Jan 2026

कानपुर: भीतरगांव जन औषधि केंद्र में खुली लूट, बिना बिल बेची जा रही हैं दवाएं

30 Jan 2026

कानपुर: खदरी गांव में खुरपका का कोहराम, दो दर्जन मवेशियों की मौत, आधा सैकड़ा अभी भी चपेट में

30 Jan 2026

कानपुर: साढ़ कस्बे में पाइप लाइन लीकेज से नालियों में बह रहा साफ पानी

30 Jan 2026

कानपुर: मनकामेश्वर कॉलेज के छात्रों का पर्यावरण प्रेम, पौधों की गोद में बैठकर ली सुरक्षा की शपथ

30 Jan 2026

कानपुर: नंदना में तालाब नहीं नरक के बीच रहने को मजबूर ग्रामीण, काला और बदबूदार पानी बना बीमारियों का केंद्र

30 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed