{"_id":"69f9fc5038e201b71906d0d0","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4245928-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दामाद की हत्या कर शव छिपाया: बड़े ससुर और साले ने पीट-पीटकर गला दबाया, खंडहर में लाश को लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद की हत्या कर शव छिपाया: बड़े ससुर और साले ने पीट-पीटकर गला दबाया, खंडहर में लाश को लगाया ठिकाने
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 08:19 PM IST
जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के खरखोद गांव में एक दामाद की हत्या का मामला सामने आया है। बड़े ससुर और उनके साले ने मिलकर दामाद की हत्या कर शव को खंडहरनुमा मकान में छिपा दिया था। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कोरबा जिले के उमरेली गांव का निवासी 29 वर्षीय जगदीश प्रजापति 29 अप्रैल को अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ साल के बेटे के साथ ससुराल खरखोद गांव पहुंचा था। वह एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब 11 बजे शराब के नशे में जगदीश अपनी पत्नी और बेटे के साथ गाली गलौज करने लगा।
पत्नी ने उसे समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद जगदीश घर से बाहर सोने चला गया। सुबह परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। 3 मई को घर से कुछ दूर तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने देखा तो वहां जगदीश का शव मिला। परिजनों ने पामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जगदीश के शरीर पर कई चोटों के निशान और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने जांच तेज की। ससुराल पक्ष के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। मृतक जगदीश प्रजापति के बड़े ससुर देसाई कुम्भाकार और देसाई के साला रामनारायण प्रजापति से पूछताछ हुई। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बढ़ते विवाद को देखते हुए जगदीश को समझाने के लिए बाड़ी के पीछे ले गए थे।
समझाइश के बाद भी जगदीश के विवाद करने पर दोनों ने मिलकर उसे हाथ, मुक्के और डंडे से मारा। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने शव को सूने मकान के पीछे फेंकना स्वीकार किया। पामगढ़ पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बड़े ससुर और उनके साले को दामाद की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।