{"_id":"69f9b187e27c8d8b3c0264f4","slug":"video-yamunanagar-in-chaos-due-to-sanitation-workers-strike-piles-of-garbage-litter-the-city-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर बेहाल, जगह-जगह कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर बेहाल, जगह-जगह कचरे के ढेर
सफाई कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल का असर अब शहर की सड़कों और कॉलोनियों में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। बीते कई दिनों से काम ठप होने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह फैली गंदगी और उससे उठने वाली बदबू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी के चलते कर्मचारियों ने आंदोलन को जारी रखा हुआ है। बुधवार को शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने टिप्परों को रोक दिया और कई स्थानों पर कचरा सड़कों पर ही डाल दिया गया, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया।
कन्हैया साहब चौक, विश्वकर्मा चौक, रेलवे स्टेशन, रामपुर, नेहरू पार्क और एसपी आवास के सामने कचरे के बड़े-बड़े ढेर देखे जा सकते हैं। दुकानदारों और कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस स्थिति के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी से वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
वहीं, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पाला ने बताया कि पूरे जिले में करीब 600 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि नगर निगम में लगभग 2000 कर्मचारियों की आवश्यकता है। कर्मचारियों की भारी कमी के चलते काम का दबाव अधिक है और सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं मिल रही हैं।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा तथा आने वाले दिनों में कचरे को सड़कों पर ही डाला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।