Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar: Businessman's house robbed in three minutes; miscreants held the guard hostage and fled with a bag full of cash and jewelry.
{"_id":"6a6e15a0e6192163ff073522","slug":"video-yamunanagar-businessmans-house-robbed-in-three-minutes-miscreants-held-the-guard-hostage-and-fled-with-a-bag-full-of-cash-and-jewelry-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: तीन मिनट में कारोबारी के घर लूट, गार्ड को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात से भरा बैग ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: तीन मिनट में कारोबारी के घर लूट, गार्ड को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात से भरा बैग ले उड़े बदमाश
यमुनानगर। शहर की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने महज तीन मिनट के भीतर प्लाईवुड कारोबारी के घर में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। तीन युवक और एक नकाबपोश महिला पहले घर के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हैं, फिर उससे चाबियों का छल्ला छीनकर घर के अंदर दाखिल हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी तीन मिनट से भी कम समय में नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर काले रंग की कार में फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सुघ निवासी रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई वर्षों से प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्लाईवुड कारोबारी भुवनेश्वर बंसल के घर पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। घटना के समय कारोबारी अपने परिवार के साथ बिजनेस टूर पर दिल्ली गए हुए थे। शुक्रवार रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक काले रंग की कार घर के बाहर आकर रुकी, जिसमें तीन युवक और एक नकाबपोश महिला सवार थे। रोशन लाल के अनुसार एक युवक पहले उसके पास आया और मकान की चाबी मांगने लगा। जब उसने चाबी अपने पास नहीं होने की बात कही तो दूसरा युवक घर की ओर बढ़ गया। उसे रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे काबू कर लिया। उसके साथ मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपियों ने उसकी पैंट से चाबियों का छल्ला निकाल लिया। इस दौरान एक युवक चाकू लेकर कमरे के बाहर पहरा देता रहा, जबकि बाकी तीन आरोपी घर के अंदर घुस गए।
महिला ने खोला घर का दरवाजा:
सीसीटीवी फुटेज में महिला को मुख्य दरवाजे का ताला खोलते हुए देखा गया है। फुटेज के अनुसार बदमाश बेहद सुनियोजित तरीके से सीधे घर के अंदर पहुंचे और तीन मिनट से भी कम समय में एक बैग लेकर बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि बैग में नकदी और जेवरात थे। हालांकि, चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी कार में सवार होकर फरार हो गए। जाते समय वे सिक्योरिटी गार्ड के कमरे का कुंडा भी खोल गए।
किसी जान पहचान वाले का हाथ होने की आशंका: पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, जिसे घर की अंदरूनी व्यवस्था और कीमती सामान रखे जाने के स्थान की जानकारी थी। जिस तेजी से आरोपी घर के भीतर पहुंचे और सीधे बैग लेकर बाहर निकले, उससे पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है। शनिवार देर शाम कारोबारी भुवनेश्वर बंसल के घर लौटने पर पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की और चोरी गए सामान की जानकारी जुटाई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके।
---
फुटेज खंगाल रही पुलिस: थाना शहर यमुनानगर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक और एक महिला वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।