{"_id":"6a6dbf79e4b913f2770ceb8f","slug":"video-congress-raises-questions-about-cleaning-of-bjp-office-in-bageshwar-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा कार्यालय की सफाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा कार्यालय की सफाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागेश्वर जिले में बीते दिनों भारी बारिश के बाद भाजपा जिला कार्यालय की सफाई में फायर ब्रिगेड और जल संस्थान के वाहनों के इस्तेमाल पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेसजनों ने इसे प्रशासनिक पक्षपात और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। शनिवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि 28-29 जुलाई की रात हुई भारी बारिश से मंडलसेरा समेत कई इलाकों में आम नागरिकों के घरों में कीचड़ घुस गया था, लेकिन प्रशासन ने वहां मदद पहुंचाने के बजाय भाजपा कार्यालय की सफाई में दमकल वाहन और पानी के टैंकर झोंक दिए। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब अग्निशमन विभाग का मुख्य कार्य आग बुझाना और आपदा राहत है, तो राजनीतिक कार्यालय की सफाई में अमले को क्यों लगाया गया। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और स्पष्टीकरण की मांग की है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।