{"_id":"6a6dc3d11ade0bbe7f02bf3f","slug":"video-rampur-sunda-sanei-road-landslide-bull-killed-pickup-damaged-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई सड़क पर भूस्खलन, बैल की मौत, पिकअप को नुकसान, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: सुंडा-सनेई सड़क पर भूस्खलन, बैल की मौत, पिकअप को नुकसान, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:30 PM IST
Link Copied
रामपुर उपमंडल के आपदा प्रभावित सुंडा-सनेई मार्ग पर शनिवार सुबह एक बार फिर भूस्खलन होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसी समय जगूणी से रामपुर जा रही एक पिकअप वाहन पत्थरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक सुरक्षित रहा और बड़ा हादसा टल गया।
क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण नीचे बसे दो गांवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अब बेहद संवेदनशील हो चुकी है और यहां से गुजरना जोखिम भरा बन गया है।
डंसा पंचायत की प्रधान पदमा कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, दुग्ध उत्पादक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण आवाजाही करते हैं। सेब सीजन के दौरान बागवान भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं, जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं।
उन्होंने कहा कि यदि आगामी दिनों में भारी बारिश जारी रहती है तो बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने की आशंका है, जिससे हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
शुक्रवार को रचोली और डंसा पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह से भी मुलाकात कर मामले का स्थायी समाधान करने की मांग रखी थी। प्रतिनिधिमंडल ने वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर संयुक्त विभागीय समिति गठित करने और क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधीश शिमला को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित करने और बजट स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।