Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Deputy Speaker Dr. Krishna Middha launches a scathing attack on Mamata Banerjee in Jind; declares: "The era of good governance has now begun in Bengal
{"_id":"69f9b42f2a33fc685900e7bd","slug":"video-deputy-speaker-dr-krishna-middha-launches-a-scathing-attack-on-mamata-banerjee-in-jind-declares-the-era-of-good-governance-has-now-begun-in-bengal-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले- बंगाल में अब अच्छे शासन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले- बंगाल में अब अच्छे शासन की शुरुआत
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बंगाल में राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों का अंत करने का काम किया है। उन्होंने ममता बनर्जी को तानाशाही रवैये वाली नेता बताते हुए आरोप लगाया कि उनके शासन में बंगाल के लोगों पर अत्याचार हुआ।
डॉ. मिड्डा ने कहा कि जिस प्रकार पौराणिक कथाओं में राक्षसों के नाश पर देवताओं ने खुशी मनाई थी, उसी तरह बंगाल में भाजपा की जीत के बाद लोगों की आंखों में नई उम्मीद और चमक देखने को मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में अच्छे शासन की शुरुआत हो चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि दोबारा ममता बनर्जी की सरकार बनती, तो बंगाल को बांग्लादेश बनने से कोई नहीं रोक सकता था। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बंगाल को सुरक्षित दिशा मिली है।
ममता बनर्जी द्वारा भाजपा पर सीटों की चोरी के लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिड्डा ने कहा कि यह उनकी हताशा का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों के दौरान सैकड़ों लोगों की हत्या हुई और आम जनता में भय का माहौल था, लेकिन भाजपा ने लोगों को उस डर से बाहर निकालने का काम किया।
डॉ. मिड्डा ने आगे कहा कि बंगाल के बाद अब पंजाब में भी भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।