सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Gravel Laden Hyva Collides with Car on Champa-Korba Route Condition of 5 Critical in Janjgir-Champa

सड़क हादसा: चांपा-कोरबा मार्ग पर गिट्टी लोड हाइवा ने कार को मारी टक्कर, 5 गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 08:16 PM IST
Gravel Laden Hyva Collides with Car on Champa-Korba Route Condition of 5 Critical in Janjgir-Champa
जांजगीर-चांपा में  चांपा-कोरबा मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिवरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं अनियंत्रित हाइवा सड़क पर ही पलट गया। हादसे में कार सवार 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग कोरबा के रहने वाले हैं।

वे चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहाँ से उन्हें पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही उनकी कार सिवरी रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लोड हाइवा ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हाइवा के पलटने से पूरी गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। कार में सवार मुरली राय, सुमन डहारी, नीतीश यादव, तुषार राय और इंद्रजीत राय गंभीर रूप से घायल हुए। मोहितेश राय, जयंत राय, मधुसूदन सिंह राय और सूरज यादव को भी चोट लगी है।

हाइवे पर लगा जाम
हादसे के बाद हाइवा के पलटने और गिट्टी बिखरने के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: डीबीएस कॉलेज में गूंजा शिक्षा का मंत्र, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्राचार्यों को किया सम्मानित

06 May 2026

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, चित्रा चौराहे से लेकर बीकेडी तक हुई कार्रवाई

06 May 2026

झज्जर में एसडीएम ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण, रेफरल केस मिले

अमृतसर में बीएसएफ गेट के बाहर धमाका, डीजीपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

06 May 2026

कानपुर: बैराज मार्ग पर दम तोड़ रहे पौधे, एक महीने पहले हुआ था रोपण

06 May 2026
विज्ञापन

Video: एमसी मंडी में अब 14 वार्डों में होंगे चुनाव, बैहना में सभी प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए

06 May 2026

हरियाणा मौसम अपडेट: बारिश से तापमान में 10-11°C गिरावट, 10 मई को फिर बदलेगा मौसम

विज्ञापन

Video: सुशील शर्मा बोले- नगर परिषद ठियोग में अतिक्रमण करने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति

06 May 2026

Video: रोहड़ू एसडीएम कार्यालय व न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी पर एएसपी शिमला मेहर पंवार ने क्या कहा, जानें

06 May 2026

Video: देव सदन में ब्राह्मण सभा का विशेष अधिवेशन, संविधान संशोधन पर हुआ मंथन

06 May 2026

Chhattisgarh: बालोद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष रिसॉर्ट में पकड़े गए, मचा हड़कंप, जानें मामला

06 May 2026

Video: लडभड़ोल में बेमौसमी बारिश का कहर, खेतों में ही सड़कर काली पड़ गई गेहूं की फसल

06 May 2026

Video: चार भाजपा जिला परिषद प्रत्याशियों ने पूर्व मुख्यमंत्री पीके धूमल से की मुलाकात

जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर धमाके की जांच

06 May 2026

PM Modi, Amit Shah, Nitin Nabin..अचानक Patna क्यों आ रहे दिग्गज? जानें क्या है पूरा मामला?

06 May 2026

मदद के बहाने ब्रेनवॉश! धर्मांतरण का ये तरीका होश उड़ा देगा!

06 May 2026

कानपुर: शिक्षा सदन में मेधावी बेटियों को चेयरमैन विजय कपूर और पूर्व विधायक अजय कपूर ने किया सम्मानित

06 May 2026

अमृतसर पहुंचे डीजीपी बोले-धमाकों में आईएसआई का हाथ

06 May 2026

Pilibhit News: कांग्रेस नेता ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी का आरोप

06 May 2026

यमुनानगर में थर्मल की राख से त्रस्त रतनपुरा के ग्रामीण, गांव शिफ्ट करने की मांग तेज

06 May 2026

दीदी हारी, तो मायूस हुए Pappu Yadav! अपने बयान से कैसे पलटे? देखें क्या-क्या कहा?

06 May 2026

Bihar Weather: Bihar में हैं, तो आज संभल कर! की लापरवाही, तो होगी दिक्कत...

06 May 2026

'नाव की होगी जांच, नई ट्रेन शुरू', Vikramshila Bridge गिरने के बाद बोले Bhagalpur DM

06 May 2026

रिपोर्टर ने पूछा Kangana Ranaut से जुड़ा सवाल, तो मुंह फेर क्यों भागे Chirag Paswan? क्या जवाब दिए?

06 May 2026

VIDEO: बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, तड़ातड़ चलीं गोलियां; फायरिंग में सिपाही भी हो गया घायल

06 May 2026

ਜਲੰਧਰ ਬੀਐਸਐਫ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਮਾਕਾ: ਸਕੂਟਰ ਵਿੱਚ ਧਮਾਕੇ ਨਾਲ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ, ਜਾਂਚ ਤੇਜ਼

फतेहाबाद में पुलिस चौकी के पास मिला युवक का कंकाल:  4 मई को होनी थी शादी, 18अप्रैल से घर से था लापता

06 May 2026

11 महीने में छठी बार अलीगढ़ मेडिकल में इमरजेंसी सेवा ठप, तीमारदार ने महिला डॉक्टर को मार दिया था घूंसा

06 May 2026

Video: लखीमपुर खीरी में छात्रा की गुहार पर गांव पहुंचे डीएम, खड़ंजा मार्ग सुधार के दिए निर्देश

06 May 2026

Haldwani: राजपुरा वार्ड में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed