{"_id":"69faf8ef005783eab2004871","slug":"brainwashing-under-the-guise-of-helping-this-method-of-conversion-will-shock-you-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मदद के बहाने ब्रेनवॉश! धर्मांतरण का ये तरीका होश उड़ा देगा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के बहाने ब्रेनवॉश! धर्मांतरण का ये तरीका होश उड़ा देगा!
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Wed, 06 May 2026 01:46 PM IST
Link Copied
क्या सच में सिर्फ मदद के बहाने बिछाया जा रहा था एक खतरनाक जाल? बीमारी, बेरोजगारी और मजबूरी को बनाया गया हथियार… गली-मोहल्लों से शुरू होकर सोशल मीडिया तक फैला पूरा नेटवर्क… और अब पुलिस की पूछताछ में खुल रहे हैं एक-एक कर चौंकाने वाले राज। कौन हैं इस गिरोह के मास्टरमाइंड? कैसे फंसाए जाते थे लोग? और क्या देशभर में फैला है इसका कनेक्शन? धर्मांतरण मामले का ऐसा खुलासा…
दरअसल, धर्मांतरण गिरोह लोगों को बीमारी और बेरोजगारी दूर करने का झांसा देकर जाल में फंसाता था। गली-मोहल्लों में जाकर पहले मदद करते थे। इसके बाद धर्म के प्रति भड़काते थे। किताबें भी वितरित की जाती थीं। जो लोग बातों में आते थे, उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेरित करते थे। कई बार रकम भी दी जाती थी। यह जानकारी धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पुलिस के सामने आई है।
सदर निवासी दो सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दिल्ली के परवेज अख्तर, जाशिम उर्फ जतिन कपूर, तलमीज उर रहमान और राजस्थान के डीग के रहने वाले मौलाना हसन को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने चारों को तीन दिन की रिमांड दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। यह बताया कि गिरोह कैसे काम करता है और कैसे लोगों को जाल में फंसाता था। आरोपी सजा काट रहे कलीम सिद्दीकी के लिए काम करते थे। उसके जेल जाने के बाद कई लोगों ने गिरोह की कमान संभाल ली थी। पूछताछ में सामने आया है कि यह लोग अलग-अलग जिलों के गली और मोहल्लों में जाते थे। पहले लोगों को पानी की बोतल, खाने का सामान वितरित किया जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।