{"_id":"69faf3cb604d2d6db800b8c4","slug":"bjp-minority-morcha-vice-president-caught-with-woman-at-resort-causing-disagreement-within-the-organization-balod-news-c-1-1-noi1492-4248093-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बालोद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष रिसॉर्ट में पकड़े गए, मचा हड़कंप, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बालोद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष रिसॉर्ट में पकड़े गए, मचा हड़कंप, जानें मामला
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 02:09 PM IST
बालोद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष असरार अहमद को एक निजी रिसॉर्ट में पकड़ा गया है। उन्हें अपने ही संगठन के एक साथी की पत्नी के साथ पाया गया। इस घटना से भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा दो धड़ों में बंट गया है।
यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है, जहां पति और पत्नी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। टिकरापारा निवासी अब्दुल ताहिर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य, ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। ताहिर का आरोप है कि शादी के 17 साल बाद पिछले दो वर्षों से पत्नी के व्यवहार में संदिग्ध बदलाव आया था। उन्हें रिसॉर्ट में उपाध्यक्ष असरार अहमद के साथ पत्नी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों ने वहां पहुंचकर वीडियो बनाया।
दूसरी ओर, महिला शिक्षिका ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया कि वह परिचित के साथ सामान्य बातचीत कर रही थी। तभी ससुराल वालों ने रिसॉर्ट में पहुंचकर हंगामा किया और डरा-धमकाकर वीडियो बनाया। महिला ने इसे प्रताड़ना बताते हुए वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश नेता पर आरोप और सफाई
इस घटनाक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश नेता अकबर तिगाला का नाम भी सामने आया है। उन पर मामले को दबाने और हस्तक्षेप करने के आरोप लगे हैं। तिगाला ने सफाई दी कि वे केवल विवाद सुलझाने और समझाइश देने गए थे। उनका उद्देश्य वीडियो बनने से रोकना था ताकि निजता भंग न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए इस निजी विवाद को साजिश का रूप दे रहे हैं।
संगठन में तनाव और पुलिस जांच
अल्पसंख्यक मोर्चा के भीतर इस घटना को लेकर गहरा असंतोष है। एक गुट नैतिकता का हवाला देते हुए पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं दूसरा पक्ष इसे निजी मामला बताकर बचाव में उतरा है। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।