{"_id":"69fb007ad3842e9c5d04a69e","slug":"haryana-weather-update-rainfall-causes-temperature-to-drop-by-10-11-c-weather-to-change-again-on-may-10-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा मौसम अपडेट: बारिश से तापमान में 10-11°C गिरावट, 10 मई को फिर बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा मौसम अपडेट: बारिश से तापमान में 10-11°C गिरावट, 10 मई को फिर बदलेगा मौसम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 06 May 2026 02:19 PM IST
Link Copied
प्रदेश में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद दिन व रात के तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को भी बादलों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 7 से 10 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10 मई की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बारिश के आसार हैं। मई में 3, 4, 5 मई को हुई बारिश ने गर्मी को पूरी तरह से गायब कर दिया। प्रदेश में 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान अब 30 से 35 डिग्री तक आ गया है। पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। रोहतक का तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।