Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Kabirdham News
›
VIDEO : Women won the Panch post in Kabirdham husbands were sworn in secretary suspended after video went viral
{"_id":"67c82e806bfec04fde0b5aaa","slug":"video-women-won-the-panch-post-in-kabirdham-husbands-were-sworn-in-secretary-suspended-after-video-went-viral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कबीरधाम में पंच पद पर जीतकर आई महिलाएं, पतियों को दिलाई गई शपथ, वीडियो वायरल होने पर सचिव सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कबीरधाम में पंच पद पर जीतकर आई महिलाएं, पतियों को दिलाई गई शपथ, वीडियो वायरल होने पर सचिव सस्पेंड
कबीरधाम जिले में हाल में हुए पंचायत चुनाव के बाद अब शपथ ग्रहण का आयोजन किया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के पतियों को शपथ दिलाई गई। यह मामला पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसवारा को है। शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेकर जांच बैठाई। जांच के बाद आज बुधवार को शपथ दिलाने वाले ग्राम पंचायत सचिव को सस्पेंड़ कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत परसवारा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था।
समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों को शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन सचिव की लापरवाही के कारण महिला पंचों को मंच पर बुलाया ही नहीं गया। उनकी जगह उनके पतियों को शपथ दिलवा दी गई। इस ग्राम पंचायत में कुल 12 वार्ड है, जिसमें 12 पंच है। इनमें 6 महिला व 6 पुरुष पंच शामिल है। आज बुधवार को जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत परसवारा के सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर द्वारा तीन मार्च को आयोजित ग्राम पंचायत परसवारा के प्रथम सम्मिलन में महिला पंचों के अनुपस्थिति में उनके पतियों को नियम विपरित पंच पद का शपथ दिलाना प्रथम दृष्टया पाया गया है।
इस प्रकार सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरता गया है। उक्त कृत्य छग पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 में निहित प्रावधानो के विपरीत है। सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत पंडरिया रहेगा व नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।